बृज विहार उत्तराखंड समाज ने पार्षद प्रत्याशी विनय चौधरी को दिया अपना समर्थन

-क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता, हर समस्या का प्रमुखता से होगा निस्तारण: विनय चौधरी
-भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने प्रचार-प्रसार में झोंकी ताकत

गाजियाबाद। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है पार्षद प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकते जा रहे हैं। प्रत्याशियों के दिनचर्या की बात करें तो वह अपने लाव लश्कर के साथ सुबह 6 बजे से ही घर से निकल जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के बाद वह देर शाम तक मतदाताओं को रिझाने में लगे रहते है। मतदाता भी अब धीरे धीरे खुल कर सामने आने लगे हैं और वह एक दूसरे के जीत की बात करते नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के हौसले इस तरह बुलंद है कि बाजार में किसी न किसी के दरवाजे के सामने खड़े होकर हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिये पूरा संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन मतदाता अपने पत्ते खोल नहीं रहे हैं। वह किसके साथ हैं प्रत्याशी नहीं भांप पा रहे हैं। बृज विहार क्षेत्र का भी हाल कुछ ऐसा ही है, लेकिन बृज विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद विनय चौधरी का बढ़ता जनाधार और ताबड़तोड़ जनसंपर्क ने विपक्ष में खड़े अन्य प्रत्याशियों के होश उड़ा दिए है। विनय चौधरी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

शनिवार को बृज विहार में पार्षद प्रत्याशी विनय चौधरी ने सभा कर लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा जाति-धर्म से ऊपर उठकर उन्हें वोट करें। वह हमेशा आम लोगों के हक अधिकार के लिए लड़ते रहे हैं। वहीं उत्तराखंड समाज ने आगे विनय चौधरी को अपना समर्थन दिया। इससे पूर्व कई समाज और सामाजिक संगठन के साथ-साथ आरडब्लूए आदि उन्हें अपना समर्थन दें चुके है। विनय चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरा मुद्दा है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। क्षेत्र की समस्या मेरी समस्या है। भाजपा विकास कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है।

क्षेत्र में पार्क का सौंदर्यकरण, सड़क, नाला, सीवर की समस्या सबसे पहले समाधान किया जाएगा। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। यह चुनाव मेरा नहीं आपका है। आपकी जीत ही मेरी जीत है। आने वाली 11 मई को कमल के सामने वाले बटन को दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। बृज विहार क्षेत्र वैसे भी दिल्ली से सटा हुआ है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या है। इस समस्या का सबसे पहले समाधान किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड समाज के हजारों लोगों ने अपना सर्मथन देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विनय चौधरी जरुरी है। विनय चौधरी हर सुख और दुख में साथ खड़े रहते है। इन्होंने पार्षद न रहते हुए भी कई सामाजिक कार्य किए है।