नई दिल्ली में बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का आयोजन 19 से 21 मार्च तक

एमएसएमईएस को को वैश्विक बाजार से जोडऩे के लिए भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन, इडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का आयोजन 19 से 21 मार्च 2025 तक भारत मंडपम, हॉल नंबर-6, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 19 मार्च को सुबह 11 बजे केंद्र और राज्य सरकार के कई गणमान्य मंत्रियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। इस एक्सपो का उद्देश्य भारत, विशेषकर उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमईएस) को प्रोत्साहित करना एवं औद्योगिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों व व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है। 

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। इडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का आयोजन 19 से 21 मार्च 2025 तक भारत मंडपम, हॉल नंबर-6, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह 19 मार्च को सुबह 11 बजे केंद्र और राज्य सरकार के कई गणमान्य मंत्रियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। इस एक्सपो का उद्देश्य भारत, विशेषकर उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमईएस) को प्रोत्साहित करना एवं औद्योगिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों व व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है। एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश के एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन विभाग द्वारा भी इस एक्सपो को समर्थन दिया गया है।

उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक मंच
सोमवार को कविनगर स्थित होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल, चेयरमैन संजय अग्रवाल ने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, एमएसएमईएस को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर दिलाकर हम इन उद्योगों को सशक्त बनाना चाहते हैं। बिल्ड भारत एक्सपो 2025 इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि इस एक्सपो को सफल बनाने के लिए भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। एक्सपो में विजिट नि:शुल्क है, लेकिन इच्छुक विजिटर्स को https://exporegistration.in/buildbharatexpo-visitor.aspx पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

नेटवर्किंग और सेमिनार्स का आयोजन
आईआईए के उपाध्यक्ष एवं बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के संयोजक राजीव बंसल ने बताया कि तीन दिवसीय एक्सपो के दौरान उद्योग विकास पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर वोकल फॉर लोकल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकल टू ग्लोबल थीम के तहत बिजनेस ग्रोथ के अवसरों पर चर्चाएं होंगी। इसके अतिरिक्त, 20 मार्च 2025 को ऑस्ट्रिया, ईरान, मलेशिया, रूस सहित 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्किंग डिनर मीटिंग आयोजित की जाएगी।

प्रमुख औद्योगिक संगठनों एवं संस्थानों की भागीदारी
आईआईए के महासचिव आलोक अग्रवाल ने बताया कि इस एक्सपो में देश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के ए-20 जॉइंट फोरम के साथ-साथ प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी रुड़की भी भाग ले रहा है। ये संस्थाएं इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजिकल अपडेट, स्टार्टअप विलेज कॉन्सेप्ट और पेटेंट्स की प्रदर्शनी करेंगे जिससे युवा उद्यमी लाभान्वित होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान आईआईए के चैप्टर चेयरमैन संजय अग्रवाल, सचिव हर्ष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिल्ड भारत एक्सपो 2025 देश-विदेश के व्यापार जगत को एक मंच पर लाकर भारतीय एमएसएमईएस को वैश्विक बाजार में मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।

प्रदर्शनी में क्या होगा खास:
एक्सपो में 151 से अधिक स्टॉल्स पर औद्योगिक उत्पादों और क्षेत्रों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से निम्न क्षेत्र शामिल होंगे।
• ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी
• कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण
• बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन मटेरियल
• इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
• ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) एवं एक्सपोर्टेबल उत्पाद
इस एक्सपो में 500 से अधिक आर्किटेक्ट, 1000 से अधिक लघु उद्यमी और 15000 से अधिक घरेलू बिजनेस विजिटर्स शामिल होंगे।
34 से अधिक देशों के ट्रेड कमिश्नर और बिजनेस डेलीगेशन एक्सपो में भाग लेंगे। इनमें रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, मलेशिया, कनाडा, आइसलैंड, ईरान, सिंगापुर, नेपाल, इंडोनेशिया, बांग्लादेश आदि देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के उद्घाटन और समापन समारोह में शामिल होंगे प्रमुख मंत्री और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि
इडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने सोमवार को आईआईए नेशनल ऑफिस, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 19 से 21 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में विभिन्न देशों के ट्रेड कमिश्नर एवं केन्द्र और राज्य सरकार के कई प्रमुख मंत्रीगण की गरिमामयी उपस्थिति होगी। नीरज सिंघल ने बताया कि बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के समापन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

यह आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमईएस) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रेस वार्ता के दौरान इलेक्टेड सीईसी सदस्य डॉ. एल.के. पाण्डेय, मेरठ डिविजनल चेयरमैन राकेश अनेजा, दिल्ली चैप्टर स्टेट चेयरपर्सन डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी एवं दिल्ली चैप्टर वाइस चेयरमैन चरणजीत सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को एमएसएमईएस के विकास और भारत के औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। बिल्ड भारत एक्सपो 2025 में 34 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल, 151 से अधिक औद्योगिक स्टॉल और 15,000 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विजिटर्स के शामिल होने की संभावना है। इस भव्य आयोजन के माध्यम से भारत के एमएसएमईएस को वैश्विक बाजार से जोडऩे का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।