वोटों की गिनती के लिए मतगणना कर्मियों को सीडीओ अभिनव गोपाल ने दिया प्रशिक्षण

गाजियाबाद। 4 जून को गोविंदपुरम स्थित मंडी में लोकसभा चुनाव में हुए मतदान की गिनती की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तरह त्रुटि रहित मतगणना के लिए मुख्य विकास अधिकारी/कार्मिक प्रभारी लोकसभा निर्वाचन अभिनव गोपाल ने सोमवार को मोहन नगर स्थित आईटीएस में मतगणना कर्मियों एवम मतगणना पर्वयेक्षकों का द्वितीय प्रशिक्षण दिया। जिसमें लगभग 500 मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी/कार्मिक प्रभारी लोकसभा निर्वाचन अभिनव गोपाल ने कहा जिस प्रकार लोकसभा चुनाव टीम वर्क से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ उसी प्रकार चुनाव के अंतिम चरण में मतगणना भी टीम वर्क से सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट की गिनती में सभी कर्मी वैलिड एवं इनवैलिड वोट की गिनती के तरीके का अच्छे से प्रशिक्षण लेंगे। कोई समस्या आने पर संपर्क कर समाधान करें। प्रशिक्षण में किस प्रकार से गणना की जानी है इसके संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। किस प्रकार एजेंटो के सामने ई वी एम मशीनों को दिखाते हुए गणना करनी है ये सब बाते मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा विस्तार पूर्वक समझाया गया। यदि कोई विवाद होता है तो आरओ/एआरओ उसका निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने में हर कर्मी का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यान से सुने। फलस्वरूप हर कर्मी सरलता से अपने कार्य का निर्वाहन कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को समझाया की क्या करना है और क्या नहीं करना है। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए कुछ सावधानी बरतें जैसे ढीले कपड़े पहन कर आए और लाइट कलर के कपड़े पहने।

पानी पीते रहे, ओआरएस घोल वहां पर मिलेगा, जरूरत पडऩे पर उसे भी पीते रहे। कोई भी मतगणना कर्मी मोबाइल लेकर मतगणना स्थल पर नही आयेगा और जिन लोगो की रिजर्व में ड्यूटी है वो सभी मतगणना होने तक मतगणना स्थल पर ही उपस्थित रहेंगे अन्यथा उनके अनुपस्थित मानते हुए कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी कर्मचारी समय से सुबह 6 बजे गोविंदपुरम सब्जी मंडी मतगणना स्थल पर उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशिक्षण मोहम्मद लतीफ, श्रवण कुमार द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में पीएन दीक्षित परियोजना निदेशक, पवन कुमार भाटी जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा विभाग एवम कार्मिक टीम उपस्थित रहे।