गाजियाबाद। शहीदों के सरताज कहे जाने वाले वीर योद्धा श्री गुरु अर्जुन देव जी का सोमवार को शहीदी दिवस मनाया गया। गुरुद्वारों सहित ग्रामीण अंचल में भी सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। गुरु जी की याद में छबील लगाई गईं और लोगों को संदेश दिया गया कि सेवा में लगे रहने से ही जीवन का सच्चा सुख मिलता है। कौशांबी स्थित राजा टायर वाले द्वारा भंडारा और मीठे पानी के शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा भंडारे का वितरण किया गया।
पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल ने कहा 1606 में आज ही के दिन मुगल बादशाह जहांगीर ने उनकी जघन्य तरीके से यातना देकर हत्या करवा दी थी। इसी कारण हर साल आज ही के दिन उनका शहीदी दिवस मनाया जाता है। वे सिखों के पांचवें गुरु थे। उन्होंने अपना जीवन धर्म और लोगों की सेवा में बलिदान कर दिया। वे दिन रात संगत और सेवा में लगे रहते थे। वे सभी धर्मों को एक समान दृष्टि से देखते थे। इस अवसर पर जगप्रीत सिंह, तरनजीत सिंह, समाजसेवी प्रितपाल सिंह, भाजपा नेता मुकुल गुप्ता, आरके त्रिपाठी उपस्थित रहे।
















