फाइव आइज ग्रुप पर बोला, फोड़ डालेंगे आंखें
बीजिंग। हांगकांग पर विदेशी हस्तक्षेप को देखकर चीन की बौखलाहट सामने आ गई है। चीन ने पश्चिमी देशों को गीदड़ भभकी दे डाली है। ड्रैगन ने कहा है कि अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है। धमकीभरे लहजे ने चीन ने कहा है कि उसकी तरफ यदि किसी ने आंख उठाई तो आंख फोड़ दी जाएगी। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन द्वारा चीन की हांगकांग नीति पर आपत्ति जताए जाने के बाद बीजिंग का यह बयान सामने आया है। इन सभी देशों ने हांगकांग के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए फाइव आइज नामक ग्रुप बनाया है। हांगकांग के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अयोग्य करार देने को चीन की शी जिनफिंग सरकार ने नया कानून बनाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इससे कोई असर नहीं पड़ता कि कितनी आंखें हैं। यदि किसी ने हमारी संप्रभुता और सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो उसकी आंख निकाल ली जाएगी। उन्होंने कहा कि चीन कभी कोई परेशानी नहीं खड़ा करता है। ना किसी चीज से डरता है। पश्चिमी देशों को सतर्क रहना चाहिए। अन्यथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चीनी चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ पश्चिमी देश चीन के आंतरिक मामलों में हस्तेक्षप कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। फाइव आइज ग्रुप का उल्लेख कर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पांच आखें हैं अथवा दस इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि वे हमें किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचाते हैं, तो जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। हम चीन की ओर उठने वाली हर आंख फोडऩे में सक्षम हैं। बता दें कि चीन निरंतर हांगकांग के नागरिकों पर जुल्म ढहा रहा है। हांगकांग में चीन का विरोध भी कम नहीं है।
















