गाजियाबाद। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज रात करीब 03 बजे जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम जारी किया है। एनटीए ने मंगलवार को घोषणा कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में तेईस उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 अंक हासिल किए हैं। जेईई मेन परीक्षा के पहले संस्करण के लिए 11.70 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। वहीं गाजियाबाद के न्यू आर्य नगर निवासी 12वीं कक्षा के छात्र चिरायु पुत्र मनोज कुमार एवं पूजा रानी ने आईआईटी जेईई-2024 एग्जाम में अपने स्कूल में टॉप कर जनपद का नाम रौशन किया है।
चिरायु ने बताया उन्हें ये प्रेरणा उनके मामा डा दीपक सिंह हल्द्वानी से मिली, क्योकि उनके मामा भी जेआरएफ क्वालीफाई कर चुके है, और पीएचडी करके उच्च शिक्षा मैं काफी अच्छा मुकाम हासिल किया हुआ है। चिरायु के इस अचीवमेंट पर उनके मामा डा दीपक सिंह हल्द्वानी और पूरे परिवार व पूरे स्कूल ने गर्व महसूस कर रहे और चिरायु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। चिरायु के पिता राजस्व विभाग में कार्यरत हैं और माता उच्च शिक्षा ग्रहण की हुई है। इनकी मौसी सीमा रानी भी सरकारी स्कूल में कार्यरत है। साथ-साथ इनकी मामी उर्मिला जो खुद बीटेक है, उन्होंने भी इन्हे शुभकामनाएं दी है।
















