-डोर टू डोर होगा टैक्स कलेक्शन, मौके पर मिलेगी रसीद
-नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स कलेक्शन के लिए 55 इंटीग्रेटेड पॉस मशीन का किया शुभारंभ
गाजियाबाद। कचरे का डोर-टू-डोर कलेक्शन की तर्ज पर अब नगर निगम अब डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन भी करेगा। जिसके लिए नगर निगम ने शहरवासियों को एक और तोहफा दिया है। हाउस टैक्स जमा करने के लिए अब करदाताओं को निगम के कार्यालय या फिर कैंप में भी जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। निगम की टीम अब डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन करेंगी। उन्हें मौके पर ही इसकी रसीद मिलेगी। इसलिए अब बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निगम की इस पहल से नौकरी-पेशा वाले लोगों को राहत मिलेगी ही साथ ही समय की भी बचत होगी। अभी तक नगर निगम द्वारा शहरवासियों को सिर्फ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा दी जा रही थी। लेकिन अब जल्द ही डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन की भी सुविधा मिलेगी। डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन की योजना में कैशलेस एवं ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड पोस मशीन की शुरुआत की गई है।
शहर के पांचो जोन के लिए 55 इंटीग्रेटेड पॉश मशीन की व्यवस्था एचडीएफसी द्वारा कराई गई है। इस प्रकार हाउस टैक्स वसूली करने से करदाताओं के समय की बचत होगी और शहर वासियों को इसका लाभ मिलेगा। बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, समस्त जोनल प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक व अन्य एचडीएफसी के पदाधिकारी की मौजूदगी में पॉश मशीन की कार्यप्रणाली को देखा और मौके पर ही मोहन नगर जोन के सेक्टर-5 राजेंद्र नगर के निवासी धर्मजीत सिंह नागर का 6281 रुपए का टैक्स इंटीग्रेटेड पोस मशीन द्वारा जमा किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में इंटीग्रेटेड पॉस मशीनों द्वारा डोर तो डोर टैक्स वसूली को बढ़ावा दिया जायेगा। नगर निगम ने गृह कर जमा कराने के लिए ई-पॉश मशीन की व्यवस्था कर दी है।
कर निरीक्षक यह मशीन लेकर घर पहुंचेंगे और गृह कर जमा करवाएंगे। मौके पर ही भुगतान की रसीद दी जाएगी। जिसके लिए समस्त पांचो जोन के जोनल प्रभारियों को टीम की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। राजस्व निरीक्षक और कर निरीक्षक द्वारा टैक्स कलेक्शन का कार्य किया जाएगा। जिसमें करदाताओं से ऑनलाइन टैक्स भुगतान करने के लिए अपील भी की गई है। इस प्रक्रिया से करदाता को भी उसी समय रसीद प्राप्त हो जाएगी। निगम ने एचडीएफसी बैंक से जुड़ी 55 ई-पॉश मशीनें खरीदी हैं। क्यूआर कोड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भी टैक्स का भुगतान किया जा सकता है। नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने की भी सुविधा दी है।
नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी जोन की टैक्स विभाग टीम को मोटिवेट किया गया। मशीन के सही उपयोग के लिए, प्रशिक्षण देने के लिए मुख्य कर निर्धारण डॉक्टर संजीव सिन्हा को निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा किसी प्रकार व्यय नहीं किया गया है, शहर ही तथा निगम हित में सराहनीय कार्य हुआ है। ऐसे करदाता जिनको समय का अभाव रहता है उनके लिए यह प्रक्रिया काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान अक्षय कुमार दीक्षित जोनल हेड एचडीएफसी बैंक, आशीष भाटिया क्लस्टर हेड एचडीएफसी, अनिमेष सिंह, अमित धवन और मोहित सिंह भी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त
स्मार्ट सिटी योजना के तहत गृह कर वसूली के लिए ई-पॉश मशीन का प्रयोग शुरू किया गया है। ई-पॉश मशीन से भवन स्वामी घर बैठे ही कर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेगा। निगम के राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी होगी। कर निरीक्षक डोर टू डोर यह मशीन लेकर घर पहुंचेंगे और गृह कर जमा करवाएंगे। इसलिए अब करदाताओं को बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त गाजियाबाद

















