-हॉट मिक्स प्लांट से शहर की सड़कों का हो रहा सुधार
-नगर निगम ने बढ़ाई गड्ढा मुक्त अभियान की रफ्तार
गाजियाबाद। शहर की टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम ने वृहद स्तर पर पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया है। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों व मुख्य गलियों को चिन्हित कर उन्हें गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को चिह्नित करने एवं 30 अक्टूबर तक सड़कों की दशा सुधार की हिदायत दी है। नगर निगम सीमा अंतर्गत सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए सुवास्थित करने के लिए सभी जोन में कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिसमें निर्माण विभाग की टीम ने 60 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया है। शेष कार्यों को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे है। साथ निर्माण कार्यों का अधिकारी स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा निर्माण विभाग अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं और दीपावली से पहले निगम की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए है। मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी के नेतृत्व में हॉट मिक्स प्लांट के माध्यम से सभी सड़कों पर पैच का कार्य किया जा रहा है। बची हुई सड़कों में समस्त कार्यवाही पूर्ण करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करने की तैयारी चल रही है।
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया प्रमुख मार्गों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक गलियों में भी निरीक्षण करते हुए योजना बनाते हुए पैच वर्क का कार्य चल रहा है। दशहरा से पूर्व समस्त रामलीला ग्राउंड के आसपास मंदिरों के आसपास की सड़कों को दुरुस्त किया जा चुका है। औद्योगिक क्षेत्र में भी सड़कों को गड्ढा मुक्त अभियान के रूप में किया जा रहा है। दीपावली से पहले शहर की नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाली सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित टीम को निर्देश दिए गए है। नगर निगम त्योहारों की तैयारी को लेकर जुटा हुआ है। जिसमें सड़कों का दुरुस्त होना शहर वासियों के लिए बहुत जरूरी है। जिसके क्रम में निर्माण विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। वसुंधरा जोन के अंतर्गत सौर ऊर्जा मार्ग, वसुंधरा सेक्टर 1 वसुंधरा सेक्टर 3 शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर 11 मदर डेयरी वैशाली ब्रिज विहार मुख्य मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है।
मोहन नगर जोन के अंतर्गत राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया मुख्य मार्ग शालीमार गार्डन एक्सटेंशन श्याम पार्क एक्सटेंशन को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। सिटी जोन के अंतर्गत बजरिया रोड कीर्तन वाली गली मेरठ रोड तिराहा दिल्ली गेट डासना गेट घंटाघर के आसपास रोड को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। विजयनगर अंतर्गत सेक्टर 11 प्रताप विहार की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। कवि नगर क्षेत्र में राजनगर तथा विवेकानंद नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। नगर निगम द्वारा अन्य बची हुई ऐसी सड़क जिस पर पैच वर्क की अधिक आवश्यकता है उन पर प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के सभी जोनों में त्योहारों से पूर्व सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।

















