उत्तर रेलवे की स्वच्छता मुहिम : वॉकथान निकाली, मानव श्रृंखला बनाई

उत्तर रेलवे द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। गांधी जयंती की निकटता के मद्देनजर यह अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत रेलवे बोर्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर सदस्य अनिल कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी, उ.रे. के अपर महाप्रबंधक ए.के. सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह के अलावा उत्तर रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। गांधी जयंती की निकटता के मद्देनजर यह अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत रेलवे बोर्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर सदस्य अनिल कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। नई दिल्ली के स्टेट एंट्री रोड पर मानव श्रृंखला भी देखने को मिली। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ रखी गई है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर सदस्य अनिल कुमार खंडेलवाल ने स्टेट एंट्री रोड नई दिल्ली में वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेट एंट्री रोड, कनॉट प्लेस इनर सर्कल और वापस वॉकथॉन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी, उ.रे. के अपर महाप्रबंधक ए.के. सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह के अलावा उत्तर रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। इस अभियान के तहत सदस्य इंफ्रास्ट्रक्चर के नेतृत्व में मानव श्रृंखला भी बनाई गई, जिसमें रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे के करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। वॉकथॉन और मानव श्रृंखला बनाने जैसे कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नागरिकों में अपने आस-पास की सफाई रखने के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किए गए थे।