नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने प्रोजेक्ट में अब तक हुए पूरे हुए कार्यों की जानकारी ली और भौतिक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर कड़े निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एई गणेशी लाल, अवर अभियंता विनोद सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने प्रोजेक्ट में अब तक हुए पूरे हुए कार्यों की जानकारी ली और भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोहन नगर चौराहे पर स्ट्रोम वॉटर ड्रेनेज का कार्य चलते हुए मिला। नगर आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर कड़े निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने कार्यों की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एई गणेशी लाल, अवर अभियंता विनोद सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
सीएम ग्रिड योजना अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। ऐसे में इसकी अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक स्वयं प्रोजेक्ट से जुड़े समस्त कार्यों की लगातार अपडेट लेते रहते हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त सोमवार को प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। प्रोजेक्ट के तहत हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से लेकर मोहन नगर चौराहे तक 1760 मीटर सड़क का भव्य सौंदर्यकरण के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। 900 मीटर का कार्य शेषनाग द्वारा से एलिवेटेड रोड तक होना है। यह कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। मोहन नगर चौराहे पर सभी यूटिलिटी के कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। नगर आयुक्त ने निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

















