• आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन की सक्रियता का संदेश
• शिकायतों को गंभीरता से सुना और विभागीय अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
• टावर स्थापना विवाद पर तुरंत कार्रवाई, बिना अनुमति टावर बर्दाश्त नहीं

• जिलाधिकारी ने मीडिया को मिशन शक्ति 5.0 अभियान की विस्तार से जानकारी दी
• महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष जोर
• 26 से 30 सितम्बर तक जनपद में आयोजित होंगे मिशन शक्ति के विशेष कार्यक्रम
• शक्ति कक्षा, शक्ति खेल स्पर्धा, शक्ति सम्मान समारोह और शक्ति कन्या पूजन

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने जनसुनवाई की। इस अवसर पर नगर निगम, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, यूपीसीड़ा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें व प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। लगातार बढ़ती भीड़ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आमजन जिलाधिकारी की जनसुनवाई को अपनी समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हैं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और गंभीरता से समझते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता नहीं होना चाहिए बल्कि पीडि़त को वास्तविक राहत मिले। जनसुनवाई के दौरान टावर स्थापना संबंधी पूर्व शिकायत को लेकर एक नागरिक ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। उसने बताया कि आपके आदेश पर छत पर टावर लगाने का कार्य पहले रोक दिया गया था, लेकिन अब पुन: यह कार्य शुरू हो गया है।

इस पर जिलाधिकारी ने कविनगर थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने और टावर लगाने का कार्य रुकवाने के आदेश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी भवन या छत पर टावर लगाने के लिए संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति लगाए गए टावरों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर प्रारंभ किए गए मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ना है। इसी क्रम में जनपद में 26 सितम्बर को ”शक्ति कक्षा’, 27-28 सितम्बर को ”शक्ति खेल स्पर्धा’, 29 सितम्बर को ”शक्ति सम्मान समारोह’ और 30 सितम्बर (दुर्गाष्टमी) को ”शक्ति कन्या पूजन’ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को स्वतंत्र, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मिशन को धरातल पर उतारने के लिए शासन-प्रशासन, मीडिया, सुरक्षा बल और आमजन सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान को केवल एक माह तक सीमित न रखकर स्थायी सामाजिक आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने अभिभावकों और अध्यापकों से आह्वान किया कि वे बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें। उन्हें शिक्षा और संस्कारों के साथ आत्मरक्षा के लिए भी तैयार किया जाए। महिलाएं और बालिकाएं स्वयं भी अपने सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करने में सक्षम बनें, यही मिशन शक्ति का वास्तविक उद्देश्य है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, प्रशिक्षु आईएएस अयान जैन, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनसुनवाई में उमड़े जनसैलाब ने प्रशासन की इस पहल पर भरोसे का परिचय दिया और जिलाधिकारी की सख्त, संवेदनशील व सकारात्मक कार्यशैली को सराहा।