-जिलाधिकारी ने ली मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका की बैठक
-मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग पर नोडल अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत विकास एवं राजस्व कार्यों में खराब रैंकिंग आने पर संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी को परनिंदा पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका(विकास व राजस्व कार्यों से संबंधित जुलाई माह) की बैठक की। जिलाधिकारी ने जिस विभाग की खराब रैंकिंग आई है। उस विभाग के विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी को परनिन्दा पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूरा कराएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई भी होगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल,एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार समेत संबंधित विभाग के अधिकारी व नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। अवस्थापना, औद्योगिक विकास,आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स,आबकारी,आवास,
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंकिंग अंकित होने से पूर्व समयानुसार संबंधित सभी अपर जिलाधिकारी एक बार,एसडीएम दो बार और तहसीलदार चार बार,नायब तहसीलदार 8 बार बैठक करना सुनिश्चित करें। ताकि समय-सीमा के अंतर्गत प्रकरणों का पूर्ण निस्तारण किया जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हमें अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समयनिष्ठता रखनी है। इससे ही हमारी रैंकिंग टॉप पर हो जाएगी। शासनादेश के अनुसार जन सेवा से करने से हमारे लक्ष्यों की पूर्ति हो जाएगी। बैठक में अतिरिक्त ऊर्जा, उद्यान, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन, लोक शिकायत विभागों से संबंधित परियोजनाओं में दिए गए लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ण एवं निस्तारण न होने की स्थिति में विभाग के अधिकारी व नोडल अधिकारी से चर्चा की गई।
















