कांग्रेस महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत कल करेंगी नामांकन

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज जाने के बाद शनिवार को ऐन वक्त पर कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत को बनाए जाने की घोषणा की थी। रविवार को घंटाघर कंपनी बाग स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। महापौर प्रत्याशी आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में दोपहर 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पुष्पा रावत को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से पुष्पा रावत को महापौर सीट का प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ाएंगे। यह पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप मेें है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। पुष्पा रावत पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता है। वह मूल रूप से उत्तरांखड की रहने वाली है।