शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने में जुटे नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, क्या आप भी करेंगे सहयोग ?

-सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ निगम ने चलाया अभियान, वसूला 96500 का जुर्माना

गाजियाबाद। शासन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित करने के बाद शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। शहरवासी अब घर से थैला लेकर जाने की आदत डालें ताकि खरीदारी करने के बाद सामान डालने की सुविधा तो हो ही। किसी प्रकार के जुर्माने से भी बचा जा सके। व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी जुर्माना किया जा सकता है। नगर निगम ने धीरे-धीरे ऐसे ग्राहकों को जुर्माना शुरू करने के लिए कहा जो हाथों में पॉलीथिन में सामान लेकर जाते नजर आएं। मौके पर जो भी दोषी होगा, जुर्माना उसे ही किया जाएगा। रोज ही जुर्माना और पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की जा रही है। लिहाजा लोग भी जागरूक बनें। पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।

नगर निगम की कार्रवाई के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। दूध बूथ, सब्जी, फल रेहड़ी की दुकानों में दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान देते नजर आए। एक तरफ जहां पाबंदी का कहीं कोई असर नजर नहीं आया, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की टीम इसे सख्ती से लागू करवाने के लिए चालान काटती नजर आई। नगर आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को कवि नगर जोन में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग, प्रवर्तन की टीम ने अभियान चलाया। जिसमें पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। चेतावनी के बाद भी पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। दुकानदारों से करीब 30 किलो पॉलीथिन जब्त की गई और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए अपील भी की गई।

कवि नगर जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया रोस्टर के क्रम में अलग-अलग क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान कई स्थानों पर भट्टी चलती हुई मिली, उनको भी बंद कराया। इसके अलावा जुर्माना भी वसूल करने की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान 96500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। शहर वासियों को कपड़े का थैला उपयोग करने के लिए अपील की गई। नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलिथीन का उपयोग न करने की लगातार अपील की जा रही है। पॉलीथीन के बदले कपड़े का थैला इस्तेमाल में लाने के लिए अपील की जा रही है। अपील के बाद भी पॉलीथीन का उपयोग कर रहे लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। घर से अगर बाजार जा रहे है तो थैला लेकर जाए।

विक्रमादित्य सिंह मलिक
म्युनिसिपल कमिश्नर, गाजियाबाद

सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग प्रतिबंधित है। नगर निगम द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। दुकानदार भी पॉलीथिन में सामान देने से बचे। पर्यावरण की दृष्टि से प्लास्टिक काफी नुकसान पहुंचता है। इसके सिंगल यूज को लेकर नगर निगम ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम कार्रवाई भी कर रही है। पॉलीथिन का उपयोग बंद करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील कर रहे हैं कि बाजार में खरीदारी करने से पहले लोग अपने घरों से कपड़े की थैली लेकर जाएं। तभी सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने में सफलता मिलेगी।
विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त