Corona Warriors – डॉक्टरों का हुआ सम्मान 

– एमएमजी अस्पताल में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए 28 Corona Warriors 
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद।
Corona Warriors डॉक्टरों के सम्मान में शनिवार को जिला एमएमजी अस्पताल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 2 दर्जन से अधिक डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

corona warriors Doctors honored by Rotary Club
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव ने कहा कि डॉक्टरों का पेशा ऐसा पेशा है जिसमें लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है। Corona Virus का खतरा गंभीर है। इस संकट के क्षण में डॉक्टर के रूप में लोगों की मदद करना गर्व की बात है। कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अभी हम सबको मिलकर करोना को हराने के लिए जंग लड़नी होगी। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अशोक अग्रवाल ने डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिस संकट काल में अपनों ने अपनों का साथ छोड़ दिया उस समय में भी डॉक्टर अपरिचित लोगों की मदद करते रहे। ऐसे डॉक्टरों का सम्मान करना स्वयं के लिए सम्मान की बात है।
corona-warriors
corona warriors Doctors honored by Rotary Club in MMG Hospital Ghaziabad
सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन कुमारी ने कहा कि कोरोना का यह संकट काल डॉक्टरों के लिए भी एक बड़ी चुनौती रहा है। कठिन समय में चुनौती का सामना करना और बीमार लोगों का इलाज करना यह डॉक्टरों का कर्तव्य है। अभी हम सभी को मिलकर कोरोना से लड़ना है। जल्द ही हम सभी कोरोना पर जीत हासिल करेंगे। जब तक यह संकट है तब तक हम सभी को सावधानियां बरतनी होगी।
Corona-Warriors
corona warriors Doctors honored by Rotary Club in MMG Hospital Ghaziabad
सम्मान समारोह में  डॉ. सुनील कात्याल, डॉ. अनुराग भार्गव, डॉ. पवन कुमारी, डॉ. एके विश्वकर्मा, डॉ. एके दीक्षित, डॉ. मिलंद गौतम, डॉ. राकेश, डॉ अवधेश सहित 28 Corona Warriors डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। डॉक्टरों को पटका पहनाया गया एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन अशोक अग्रवाल, रोटेरियन जेके गौड, रोटेरियन डॉ धीरज के भार्गव, रोटेरियन अशोक बजाज, रोटेरियन रेणुका झा, रोटेरियन राजेश मिश्रा, रोटेरियन संदीप मिगलानी, रोटेरियन सारंग अग्रवाल, शुभांशु, संजीव, सीमा, चंद्रा, वैशाली सहित एमएमजी एवं महिला अस्पताल के नर्स एवं मेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे।