– कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हिंदी भवन में सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होगी बैठक
गाजियाबाद। नगर निगम की करीब 9 माह बाद आज लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में सुबह 11 बजे से बोर्ड बैठक होगी। नगर निगम की आज यानि कि सोमवार को होने वाली बोर्ड बैठक में कुछ पार्षदों द्वारा हंगामा किए जाने के भी आसार दिख रहे हैं। मेयर आशा शर्मा ने 7 दिसंबर को बोर्ड बैठक बुलाने के लिए तारीख प्रस्तावित की थी। नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोरोना संक्रमण काल के चलते लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आज बोर्ड बैठक होगी। मेयर का कहना है कि एमएलसी चुनाव के चलते आचार संहिता लगने की वजह से पूर्व में 3 नवंबर को प्रस्तावित की गई बोर्ड बैठक को स्थगित करना पड़ा था। इसलिए आज बोर्ड बैठक कराई जाएगी। बोर्ड बैठक शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएगी। वहीं,प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद विकास कार्यों के प्रस्तावों को पास कराया जाएगा। मेयर के निर्देश पर म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर और अपर नगर आयुक्त एवं सदन सचिव प्रमोद कुमार द्वारा बोर्ड बैठक की सभी तैयारियां पूरी करा ली गई। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि आज होने वाली बोर्ड बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सोमवार को होने वाली 9 माह बाद यह नगर निगम की बोर्ड बैठक में पूर्व का एजेंडा पेश किया जाएगा। पूर्व में 17 फवरी को बोर्ड बैठक के एजेंडे पर ही चर्चा होगी। इसके अलावा कुछ नए प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। हालांकि पूर्व की बोर्ड बैठक को शून्य घोषित कर दिया गया था। इसलिए पूर्व की बैठक का ही एजेंडा सदन की बैठक में रखा जाएगा। वहीं, बोर्ड बैठक में पार्षदों द्वारा कई मुद्दों को लेकर हंगामा के आसार दिख रहे हैं। दरअसल कुछ पार्षद निगम बोर्ड बैठक मैं अपनी अहमियत दिखानेेेे के लिए भी हंगामा कर सकतेे हैं। जबकि कुछ विपक्षी पार्षदों द्वारा राजनीतिक विरोध के तहत हंगामा किए जाने के आसार हैं।















