-गुमराह न हों करदाता, जोनल कार्यालय की कैश विंडो पर ही जमा होता है नकद संपत्ति कर
गाजियाबाद। कचरे का डोर-टू-डोर कलेक्शन की तर्ज पर अब नगर निगम अब डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन कर रहा है। हाउस टैक्स जमा करने के लिए अब लोगों को निगम कार्यालय और कैंप के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब गृह स्वामी ऑनलाइन टैक्स जमा करने के साथ घर बैठे ही अपना टैक्स जमा कर सकते है। अब घर-घर पहुंच कर निगम की टीम हाउस टैक्स की वसूली कर रही है। नगर निगम द्वारा किसी भी प्रक्रिया में हाउस टैक्स नगद में नहीं वसूला जा रहा है। समस्त जोनल कार्यालय द्वारा डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन कार्य करदाताओं की सहूलियत के लिए किया जा रहा है। जिसमें केवल यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान प्राप्त किया जा रहा है या फिर चेक के माध्यम से टैक्स वसूली की जा रही है।
इसके साथ ही करदाताओं को हाथों हाथ रसीद भी दी जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा टैक्स विभाग टीम और जोनल प्रभारियों को भी टैक्स वसूली को मजबूत बनाने के साथ-साथ टैक्स वसूली कर रहे कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए भी निर्देश दिए हैं। किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही दोषी के विरुद्ध की जाए। वहीं करदाताओं से मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव द्वारा अपील की गई है कि केवल कैश विंडो पर ही नगद हाउस टैक्स का भुगतान करें और रसीद प्राप्त करें।
इसके अलावा अन्य चल रही प्रक्रिया में केवल ऑनलाइन भुगतान करने के लिए अपील की गई। नगर निगम समय-समय पर सम्मानित करदाताओं की सहूलियत के लिए कैंप भी लग रहा है। जिस पर हाउस टैक्स के लिए यूपीआई ऑनलाइन सुविधा और कैश की सुविधा दोनों उपलब्ध रहती है। संपत्ति कर कैश में जमा करने पर प्राप्ति रसीद अवश्य प्राप्त करें।















