-विज्ञापन होर्डिंग व रूफटॉप पर चला नगर निगम की जेसीबी
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में लगाए गए अवैध रूप से विज्ञापन होर्डिंग व रूफटॉप को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक के निर्देश पर निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को निगम की विज्ञापन प्रभारी पल्लवी सिंह ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण एवं प्रवर्तन दस्ते की टीम के साथ सिटी जोन क्षेत्र में अभियान चलाते हुए पुराना रोडवेज बस अड्डे के सामने,सिहानी गेट थाना के सामने से तीन रूफटॉप को हटाया गया।
इसके अलावा अवैध रूप से लगाए गए पोल, होर्डिंग, बैनर को भी तोड़ा गया। पल्लवी सिंह ने कहा कि रूफटॉप लगाने वालों को पूर्व में 30 से 40 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मगर इन्होंने रूफटॉप नहीं हटाए। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध होर्डिंंग को तोड़ते हुए उन्हें जब्त कर लिया। नगर आयुक्त ने शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगाकर विज्ञापन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग पर विज्ञापन कर शहर की छवि को धूमिल कर रहे है।
















