भू-माफिया के खिलाफ निगम का एक्शन, 2.92 करोड़ रुपए जमीन कब्जा मुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम की टीम ने एक ओर बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने भू-माफिया के कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। भू-माफियाओं के अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। मोहन नगर जोन क्षेत्र में अर्थला के खसरा नंबर-1330 में नगर निगम की 730 वर्ग मीटर भूमि को टीम ने बुलडोजर चलाकर गुरूवार को करीब 2.92 करोड़ रुपए की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। बाकी कि जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए नगर निगम अब लगातार प्रयास कर रहा है। यह जमीन भी जल्द कब्जा मुक्त कराई जाएगी।

महापौर ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर कब्जे की लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। नगर निगम की भूमि पर कब्जा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए कठोर कार्रवाई भी करनी पड़ी, तो हम पीछे नही हटेंगें। अवैध निर्माण व भू-माफिया के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। अवैध निर्माण एवं सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि खुद भूमि को खाली कर दें नहीं तो कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज की कार्रवाई भी की जाएगी।