निगम के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, अधिकारियों ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

-निगम की सड़को पर मिले गड्ढे तो निर्माण के विरुद्ध होगी कार्यवाही: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद शहर में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार तेज हो गई है। शहर के निर्माण कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। निर्माण कार्यों का संबंधित अधिकारी मौके पर जायजा भी ले रहे है। जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए कार्यों में लापरवाही न मिले। साथ ही पैच वर्क का कार्य भी रफ्तार पकड़ रहा है, आवश्यकता अनुसार जहां पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। वहां पर पोर्ट हॉल पैकिंग मशीन के द्वारा गड्ढे भरने का कार्य चल रहा है। मुख्य अभियंता निर्माण एवं अन्य निर्माण विभाग के अधिकारी चल रहे कार्यों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया नगर आयुक्त द्वारा लगातार निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। जिसके क्रम में निर्माण अधिकारी भी मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं।

मालीवाडा, मेरठ रोड, पटेल नगर की तरफ पैच वर्क कराया गया। अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार पेचवर्क का कार्य जारी रहेगा। यूपीसीडा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में कार्य चल रहा है, लोहा मंडी के अंतर्गत सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य चल रहा है। जिसे मौके पर जाकर जायजा लिया गया। इसके अलावा नालों को भी बनाया जा रहा है, वसुंधरा जोन के अंतर्गत भी कार्य चल रहे संबंध निर्माण कार्यों का टीम जायजा ले रही है।

शहर में नगर निगम के समस्त विभाग कार्यों को तेजी से कर रहे हैं। निर्माण विभाग के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं। ठेकेदारों को भी चल रहे कार्यों में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार की लापरवाही ना मिले इसका विशेष ध्यान रखने के लिए हिदायत दी गई।