ग्रेटर नोएडा पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति की ओर से बनाये गए श्रीमहाराजा अग्रसेन भवन का लोकार्पण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। नंदी ने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है। परोपकार की भावना से प्रेरित होकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन हमारी पहचान रही है। देश दुनिया में हर जगह और हर क्षेत्र में वैश्य समाज के लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहे हैं। इसी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के क्रम में ग्रेटर नोएडा में श्री महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण कराते हुए जनता की सेवा में समर्पित किया गया है।

इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेश अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, एमएलसी गाजियाबाद दिनेश गोयल जी, सौरभ बंसल, हरेंद्र अग्रवाल, शारदा ग्रुप के चेयरमैन पीके गुप्ता जी, संचालक मनोज गर्ग , ओमप्रकाश अग्रवाल जी, अनिल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।