प्लानिंग : धोनी करेंगे कड़कनाथ मुर्गे का कारोबार

फॉर्मिंग करने के लिए खरीदेंगे 2 हजार चूजे

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से फुर्सत मिलने के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब कारोबार की प्लानिंग में जुट गए हैं। खबर है कि वह प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे की फॉर्मिंग का व्यवयास शुरू करने को आतुर हैं। उन्होंने कड़कनाथ के 2 हजार चूजों का ऑर्डर भी दे दिया है। धोनी के इस कदम को भविष्य की प्लानिंग के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद शांत स्वभाव के इंसान है। वह अब बिजनेस की प्लानिंग में लग गए हैं। रांची के फॉर्म हाउस में वह कड़कनाथ मुर्गे की फॉर्मिंग करेंगे। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के झाबुआ जनपद के पॉल्ट्री फॉर्म से 2 हजार कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर दिया है। 15 दिसंबर तक यह ऑर्डर पूरा होना है। पॉल्ट्री फॉर्म संचालक ने ऑर्डर को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने को प्रयास तेज कर दिए हैं। जनपद झाबुआ के थंडला ब्लॉक निवासी विनोद मेधा को यह ऑर्डर मिला है। 3 माह पहले धोनी के फॉर्म मैनेजर ने विनोद से संपर्क किया था। 5 दिन पहले उन्हें 2 हजार चूजों का ऑर्डर दिया गया। जिन्हें 15 दिसंबर तक रांची पहुंचाना है। बता दें कि जुलाई 2020 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्म हाउस में ऑर्गेनिक फॉर्मिंग की योजना बना रहे हैं। धोनी का फॉर्म हाउस 43 एकड़ में फैला है। धोनी की टीम ने डेयरी फॉर्मिंग के लिए साहीवाल नस्ल की गायें रखी थीं। इसके अलावा फिश फॉर्मिंग भी हो है। धोनी के फॉर्म हाउस में बत्तख और पॉल्ट्री भी उपलब्ध हैं। कड़कनाथ काला मुर्गा होता है। यह मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के भीमांचल क्षेत्र आदिवासी बहुल जिले झबुआ में पाया जाता है। इस मुर्गे में काफी औषधीय गुण होते हैं। कड़कनाथ में कोलेस्ट्रोल भी काफी कम होता है। धोनी के नए बिजनेस प्लान की अभी से चर्चाएं होने लगी हैं।