ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम ए.के. सिंह के पुत्र हर्ष सिंह तिलकोत्सव में जुटे गणमान्य लोग

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम ए.के. सिंह के पुत्र हर्ष सिंह का तिलकोत्सव समारोह 21 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा सेक्टर-20 स्थित ग्रान्ड हेरिटेज रिसॉर्ट के आर-4 ग्रान्ड हॉल में बेहद भव्य एवं पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में राजनीतिक, प्रशासनिक और मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष सिंह को शुभाशीष दिया और परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक की रस्म सम्पन्न हुई। सांस्कृतिक माहौल, पारिवारिक सौहार्द और आत्मीय स्वागत ने आयोजन को यादगार बना दिया। अतिथियों के स्वागत एवं सत्कार की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हर्ष सिंह का विवाह 28 अप्रैल 2026 को हरियाणा के पंचकूला स्थित रामगढ़ हैरिटेज, ए वेलकम हेरिटेज लीजेंड होटल में सम्पन्न होगा। उनका विवाह अपाली सिंह कौशल, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी प्रमोद सिंह कौशल की सुपुत्री हैं, के साथ तय हुआ है। विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह 9 मई 2026 को ए.के. सिंह के पैतृक गांव बरौली, जिला बलिया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है। परिवार में विवाह को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है।