-शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में हुआ अभिभावकों का अभिनंदन, निपुण छात्रों का सम्मान
गाजियाबाद। मुरादनगर के प्राथमिक विद्यालय खुर्रमपुर प्रथम में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी ने बताया कि इस गोष्ठी की तैयारी बच्चों व शिक्षकों द्वारा पहले से ही की जा रही थी। बच्चों द्वारा अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण कार्ड बनाए गए थे। शिक्षकों व छात्रों द्वारा अभिभावकों का तिलक लगाकर व फूल भेंट कर अभिनंदन किया गया। गोष्टी के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विनोद कुमार का शॉल उढ़ाकर एवं बुके देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गोष्ठी में विद्यालय की बहुत सारी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी साथ ही अभिभावकों ने भी गोष्ठी में विद्यालय से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया। इसके पश्चात एलईडी के माध्यम से विद्यालय में कराए गए आयोजनों एवं गतिविधियों को चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया। विद्यालय मैं एलईडी के माध्यम से निपुण लक्ष्य ऐप को प्रदर्शित करते हुए बच्चे के आकलन का लाइव प्रदर्शन किया गया ताकि अभिभावक निपुण लक्ष्य ऐप पर बच्चों के आकलन की संपूर्ण प्रक्रिया को समझ सकें। विद्यालय के सभी कक्षा कक्षों को शिक्षकों द्वारा शिक्षण अधिगम सामग्री से सजाया गया था जिनका अवलोकन कर अभिभावकों ने उनकी काफी प्रशंसा की।
इसके अतिरिक्त बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर परिचर्चा करने के पश्चात बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा शपथ ली गई। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का समापन कर दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी त्यागी, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, रेणुका, उज्जवल, अर्चना यादव, अंजू, गीता, पूनम, अनु, प्रीति, पिंकी, पूजा सुमित आदि उपस्थित रहे।

















