रेल चौपाल में मंडल रेल प्रबंधक ने यात्रियों ने बातचीत की

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को स्पेशल कैंपेन 4.0 ‘स्वच्छता ही संस्कार है’ के तहत आयोजित रेल चौपाल में मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने यात्रियों से बातचीत की। एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्पेशल कैंपेन 4.0 आयोजित किया जा रहा है। अभियान के एक भाग के रूप में अजमेरी गेट साइड सर्कुलेटिंग एरिया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल चौपाल का आयोजन किया गया।

दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने रेलवे परिसर और ट्रेनों में साफ-सफाई के संबंध में यात्रियों से बातचीत की। रेल चौपाल का मुख्य बिंदु है “बात करने से ही बात बनती है”। यात्रियों ने स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता मानकों के संबंध में अपनी संतुष्टि व्यक्त की। उनका विचार था कि पिछले 10 साल में स्वच्छता मानकों में विशेष रूप से सुधार आया है। अधिकांश यात्रियों ने कहा कि इस प्रयास में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता है और यह यात्रियों का भी कर्तव्य है कि वे स्टेशन परिसर और ट्रेनों को साफ रखने में रेलवे का सहयोग करें।