जनता दरबार लगा कर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने सुनी फरियादियों की पीड़ा

गाजियाबाद। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं सुनी। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से कई फरियादी पहुंचे थे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। रोजाना की भांति बुधवार को सुबह 10 बजे डीएम अपने कार्यालय में पहुंचे और 1 बजे तक जनता की शिकायत सुनी। मगर समस्याएं ज्यादा होने पर दो बजे तक जनता की शिकायत सुनी। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को इसके निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जनता द्वारा उन्हें लिखित में शिकायतें/समस्यायें प्रेषित की गई।

डीएम ने ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा करा दिया जाता है। इसके अलावा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को समय दे दिया जाता है और प्रार्थियों को आश्वस्त किया जाता है कि यदि समय अंतराल में उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाता है तो वह दोबारा आकर उनसे मिल सकते है। डीएम ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कार्यालय में आने वाली समस्याओं का समय अंतराल में निस्तारित करें। अगर एक समस्या लेकर कोई भी व्यक्ति उनके कार्यालय में पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान एडीएम एल/ए शैलेन्द्र कुमार भाटिया भी मौजूद रहे।