-जन शिकायतों के निस्तारण को दें प्राथमिकता, शत-प्रतिशत कार्य करें पूर्ण: इन्द्र विक्रम सिंह
गाजियाबाद। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनते उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें सर्वाधिक 24 शिकायतें राजस्व विभाग की थी। वहीं लोनी तहसील में एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। जिसमें 53 शिकायतें आई जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण हुआ।
लोनी तहसील में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। जिसमें 46 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण हुआ। जिसमें सर्वाधिक शिकायतें नगर पालिका की 16 व राजस्व विभाग की 13 शिकायतें थी। डीएम ने कहा कि अब चुनाव खत्म हो चुके है, जिससे की सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन कार्य से मुक्त हो चुके हैं। इसलिए सभी लोग अपने कार्यों पर ध्यान आकर्षित करें और हर विभाग को अपना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करना चाहिए। कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण की प्राथमिकता रखें। सदर तहसील में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, एसडीएम सदर अरूण दीक्षित, तहसीलदार रवि कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारगण उपस्थित रहे।
















