पार्षद के प्रयासों से ब्रिज विहार को मिला विकास का नया उजाला

-विकास हमारा संकल्प, सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: विनय चौधरी
-वार्ड 68 में हाई मास्क लाइट्स का लोकार्पण, रात्रिकालीन जीवन हुआ रोशन

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। ब्रिज विहार वार्ड 68 के पार्षद विनय चौधरी ने एक और विकासात्मक पहल के तहत क्षेत्र के दो प्रमुख सार्वजनिक स्थलों नंदा देवी पार्क (डी ब्लॉक) और सेंट्रल पार्क (राधाकुंज) में बुधवार को हाई मास्क लाइट्स का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को रात्रिकालीन सुविधा और सुरक्षा का उपहार दिया। पार्षद विनय चौधरी ने स्पष्ट कहा कि वार्ड 68 के हर गली, हर मोहल्ले को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा मेरा संकल्प है। जनता से किए हर वादे को पूरा करना मेरी जि़म्मेदारी है और मैं उसे ईमानदारी से निभा रहा हूं। इन हाई मास्क लाइट्स से जहां लोगों को बेहतर रोशनी मिलेगी, वहीं रात्रिकालीन सुरक्षा भी सशक्त होगी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में वार्ड को हर सुविधाओं से लैस कर एक आदर्श नगर क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। पार्कों में हाई मास्क लाइट्स की स्थापना से बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और मॉर्निंग वॉकर्स को अब रात्रिकाल में भी निर्भीकता और सुविधा के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यह न केवल सौंदर्यीकरण का हिस्सा है, बल्कि महिला सुरक्षा और समाज के हर वर्ग के लिए राहत देने वाला कदम है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, और स्थानीय समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वार्ड 68 में इस तरह की परियोजनाएं पार्षद विनय चौधरी की सक्रियता और जनप्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उनका कहना है कि हर कोने को रोशन करना, हर नागरिक को सुरक्षित महसूस कराना ही उनका प्राथमिक लक्ष्य है। इस दौरान मुनेश पाल सिंह, अशोक पांडेय, वी.पी. सिंह, यदाराम चौधरी, पुष्पेन्द्र कौशिक, नरेंद्र मास्टर कसाना, मोनिका वशिष्ठ, रेखा गुप्ता, एस.आर. तिवारी, विनोद चौधरी, एवं अन्य सम्मानित गणमान्य नागरिक।