उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के प्रतिष्ठित और समर्पित कर्मचारी योगेश कुमार का बुधवार को शिवम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दु:खद समाचार ने नगर निगम परिवार में शोक की गहरी लहर दौड़ा दी है। योगेश कुमार अपने कार्य में निष्ठावान, मिलनसार और अत्यंत सज्जन व्यक्तित्व के धनी थे। उनके भीतर केवल कर्तव्यनिष्ठा ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सहयोग की भावना भी उच्च स्तर की थी। नगर निगम कर्मचारी संघ ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के अनुराग नागर, मयूर गिरधर, महेंद्र प्रताप, भीम सिंह, सिराज अब्बासी, सुनील शेट्टी और विक्रम सिंह ने दिवंगत आत्मा के लिए शांति और मोक्ष की कामना की।
साथ ही शोकाकुल परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति की प्रार्थना की। नगर निगम परिवार के वरिष्ठ साथी चोब सिंह, अरविंद त्यागी, विनोद त्यागी, विशाल गौरव, प्रदीप राठी, अमित शर्मा, मानसिंह, रमेश बाबू, पवन गिरी सहित अनेक कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
















