कौशांबी में बिजली की समस्या होगी दूर, पूर्व पार्षद ने चीफ इंजीनियर से की मुलाकात

गाजियाबाद। कौशांबी में बिजली की समस्या को लेकर सोमवार को पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल के नेतृत्व में कौशांबी प्लॉट एरिया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ट्रांस हिंडन के चीफ इंजीनियर एके ओझा से मुलाकात की। पिछले सात आठ महीना से कौशांबी में लगातार बिजली की सप्लाई में कटौती की जा रही है। हर दूसरे, तीसरे दिन फाल्ट आने की वजह से सप्लाई नहीं मिल रही।

आमतौर पर सुबह के समय जिस टाइम पानी की सप्लाई होती है, लाइट चली जाती है। गर्मी का मौसम आने वाला है, इन सब समस्याओं को देखते हुए एक प्रतिनिधि मंडल ट्रांस हिंडन एरिया के चीफ इंजीनियर एके ओझा से मिलकर अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का समाधान जल्दी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, महासचिव चंद्र प्रकाश गोगिया, संयुक्त सचिव मुनेश चौहान, समाजसेवी जीडी शर्मा उपस्थित रहे।