- जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवैध शराब माफियाओं की तोड़ी गई कमर, सुरक्षा और कानून का संदेश आम जनता तक पहुँचाया गया
- अखिलेश बिहारी वर्मा और नामवर सिंह की टीमों ने सफलतापूर्वक तस्करों पर शिकंजा कसा, दो तस्कर गिरफ्तार
उदय भूमि संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। जिले में दिवाली की खुशियाँ अभी से महसूस की जा रही हैं, लेकिन इस पर्व की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आबकारी विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। जिले में अवैध शराब के खिलाफ छिड़ी जंग अब चरम पर है। आबकारी विभाग की कार्रवाईयों ने शराब माफियाओं के हौंसलों पर पानी डाल दिया है और उन्हें उनके गलत मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलने दी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव द्वारा तैयार की गई रणनीति पूरी तरह प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने अपने सख्त तेवर और योजनाबद्ध कार्यशैली के माध्यम से टीम को प्रशिक्षित किया है, ताकि अवैध शराब की तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त न किया जाए। इस रणनीति के तहत टीम जिले के सभी संभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही है और चोरी छिपे शराब तस्करों की तलाश कर रही है। अविवाहित शराब माफियाओं के लिए जिले में बिछाया गया जाल सफल होता नजर आ रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने हाल ही में दो प्रमुख शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि गौतमबुद्ध नगर में किसी भी तरह की अवैध शराब की गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा और थाना सूरजपुर की संयुक्त टीम ने सूरजपुर क्षेत्र से तस्कर सुरजीत पुत्र दया शंकर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 33 पव्वा फ्रेश मोटा ऑरेंज ब्रांड देशी शराब, हरियाणा मार्का बरामद की गई। इसी प्रकार, आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह और थाना जेवर की संयुक्त टीम ने जेवर क्षेत्र से कल्लू उर्फ बृजमोहन शर्मा पुत्र बेनी प्रसाद को पकड़कर उसके कब्जे से 30 पव्वा दोस्ताना ब्रांड देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बाहरी राज्यों से जिले में शराब की बड़ी तस्करी पर पहले ही अंकुश लगाया जा चुका है। इसके परिणामस्वरूप शराब माफिया अब छोटे पैमाने पर जिले में शराब लाकर बेचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह चाल भी आबकारी विभाग के सतर्क निगरानी में फेल हो रही है। सुबोध कुमार श्रीवास्तव की कार्यशैली में तेजी, सटीक रणनीति और हर क्षेत्र का सम्यक निरीक्षण शामिल है, जिससे अवैध शराब तस्करी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची।
आबकारी विभाग की टीम ने जिले के सभी प्रमुख मार्गों, सीमावर्ती इलाकों और संभावित तस्करी मार्गों पर लगातार गश्त शुरू कर रखी है। इसके साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग भी अभियान में जोड़ा गया है। टीम न केवल तस्करों की गिरफ्तारी करती है, बल्कि दुकानदारों, वाहन चालकों और आम जनता को भी कानून का पालन करने और अवैध शराब से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिवाली पर्व के दौरान और उसके बाद भी जिले में कोई अवैध शराब की तस्करी न हो। हमारी टीमें लगातार सतर्क हैं और किसी भी स्थिति में कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब केवल अपराध को बढ़ावा देती है और समाज के लिए खतरनाक है। इसलिए हमने जिले में व्यापक गश्त और छापेमारी अभियान चलाया है।
इस अभियान की सफलता से यह संदेश साफ है कि गौतमबुद्ध नगर में कानून और सुरक्षा सर्वोपरि हैं। आबकारी विभाग की सख्त कार्यशैली और सूझबूझ ने न केवल शराब माफियाओं की योजनाओं को विफल किया है, बल्कि आम जनता में विश्वास भी जगाया है कि उनके इलाके में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिले में दिवाली के त्योहार को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण बनाने के लिए आबकारी विभाग निरंतर तत्पर है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध शराब की जानकारी तुरंत विभाग को दें और स्वयं भी कानून का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और कोई भी तस्कर कानून की पकड़ से नहीं बच सकेगा। इस अभियान के चलते जिले में शराब माफियाओं में डर का माहौल बन गया है। हर तस्कर यह समझ चुका है कि गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब की तस्करी अब आसान नहीं रही और आबकारी विभाग के सख्त तेवर किसी को भी कानून के दायरे से बाहर नहीं जाने देंगे।

















