गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद को अवैध शराब के चंगुल से मुक्त करने के लिए आबकारी विभाग शराब माफिया के पैर जमने नहीं दे रहा है, तो वहीं जनहित में भी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने शराब बिक्री की वैधता समाप्त हो चुकी 8 करोड़ की शराब पर अपना रोड रोलर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। जिससे उक्त शराब का दुरुपयोग न हो सकें। करीब 5 पांच माह पूर्व भी आबकारी विभाग ने 13 करोड़ की शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया था। नष्ट की गई शराब की वैधता समाप्त हो चुकी थी। जिस कारण कहीं इनका दुरुपयोग न हो, इसके लिए इन्हें नष्ट किया गया। ऐसी शराब से लोगों की सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता था, जिसके लिए विभाग ने यह कार्रवाई की। नष्ट की गई महंगी शराब में ब्रीजर कैनबेरी, ब्रीजर जमैका पैशन, ब्रीजर नींबू पानी, बकार्डी आरेंज, ब्रीजर ब्लैक बेरी, ब्रीजर लेमन स्पैल्श, ब्रीजर आरेंज, बकार्डी लैमोनेड, ब्रीजर ब्लू बेरी, बकार्डी लिमोन फिज, बकार्डी आरेंज फिज, ब्रीजर पंच सिट्रस ब्रीजर ट्रापिकल पंच ब्रांड की हजारों बोतल थी।
जिनकी शुरुआत 200 से लेकर 1500 रुपए कीमत तक की है। दरअसल, विभाग की गाइड लाइन के अनुसार जब तय समय से पहले इस शराब को नहीं उठाया गया तो विभाग के आयुक्त द्वारा इसे नष्ट करने के आदेश दे दिए गए। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के सेवन से लोगों को बचाना है। आबकारी अधिकारी का कहना है कि कंपनी द्वारा पिछले दो वर्ष से शराब नहीं बेची जा रही थी। जिसे नष्ट करना बेहद जरुरी था। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया आबकारी आयुक्त, उ.प्र. प्रयागराज के आदेश के क्रम में उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार, मेरठ एवं उपजिलाधिकारी सदर की संयुक्त समिति द्वारा मंगलवार को बकार्डी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड काशीपुर बीडब्ल्यू एफएल-2डी पर ब्रीजर कैनबेरी, ब्रीजर जमैका पैशन, ब्रीजर नींबू पानी, बकार्डी ऑरेंज, ब्रीजर ब्लैक बेरी, ब्रीजर लेमन स्पैल्श, ब्रीजर आरेंज, बकार्डी लैमोनेड, ब्रीजर ब्लू बेरी, बकार्डी लिमोन फिज, बकार्डी आरेंज फिज, ब्रीजर पंच सिट्रस ब्रीजर ट्रापिकल पंच की अलग-
अलग धारिताओं के 103514 बोतल, मेसर्स बकार्डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मोनाक की बकार्डी ब्लैक प्लेटिनम रम की 375 एमएल धारिता के 39 बोतल, बीडब्ल्यू एफएल-2ए. मेसर्स बकार्डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मैसूर, बीडब्ल्यू एफएल-2 ए पर बकार्डी आरेंज रम, बकार्डी लेमन रम, एरोस्टोफ रेड वोडका, एरोस्टोफ ग्रीन वोडका, बकार्डी ड्रैगन बेरी रम, विलियम लासेंस स्कॉच की अलग-अलग धारिताओं के 19585 बोतल, मेसर्स बकार्डी इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड काशीपुर, बीडब्ल्यू एफएल-2ए पर एरोस्टोफ वोडका, बकार्डी कार्टा, बकार्डी ब्लैक बकार्डी लेमन एंव बकार्डी एप्पल की अलग-अलग धारिताओं के 32192 बोतल, मेसर्स बकार्डी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मंसूरपुर व मेसर्स बकार्डी इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड नासिक पर बकार्डी लेमन सुपर क्लासिक रम एंव लीगेसी प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की के दुर्घटनाग्रस्त नॉन स्कैनेबल अलग-अलग धारिताओं के 5323 बोतल, मेसर्स एसएनजे ब्रिवरीज प्राइवेट लिमिटेड बीडब्ल्यू एफएल-2बी पर दुर्घटनाग्रस्त नॉनस्कैनेबल अलग-अलग धारिताओं के 74472 कैन मेसर्स ग्रेनो 69 ब्रिवरीज प्राइवेट लिमिटेड बीडब्ल्यू एफएल-2 बी पर प्रूस्ट प्लैटिनम बीयर की 72 कैन का विनष्टीकरण वीडियोग्राफी करवाते हुए उसमें निहित एक्साइज ड्यूटी जमा करवाने के पश्चात कुल 7000 हजार बोतलों पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया दो वर्ष से कंपनी की वैधता समाप्त है। उक्त शराब का शराब तस्करी में दुरुपयोग न हो इसके चलते यह कार्रवाई की गई। स्टॉक को नष्ट करने के लिए आबकारी आयुक्त से परमिशन ली गई थी। परमिशन मिलने के बाद शराब को नष्ट कर दिया गया।

















