आईएएस डॉ. अरुणवीर सिंह की कार्यशैली अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बिलकुल जुदा है। इसकी बानगी एकबार फिर बृहस्पतिवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में देखने को मिली। किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ढेरों शिकायतें और मांग पत्र लेकर प्राधिकरण कार्यालय पंहुचा। लेकिन सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के साथ बैठक के बाद किसान संतुष्ट और खुश होकर निकले। सीईओ ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जो भी उनकी जायज मांगें होगी उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। अरुणवीर सिंह को किसानों की समस्याओं को ऑन स्पॉट निस्तारित करने के लिए जाना जाता है। समस्या के निस्तारण में कोई परेशानी आती है तो सीईओ स्वयं सभी अड़चनों को दूर करने में लग जाते हैं।
उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। आईएएस डॉ. अरुणवीर सिंह की कार्यशैली अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बिलकुल जुदा है। इसकी बानगी एकबार फिर बृहस्पतिवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में देखने को मिली। किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ढेरों शिकायतें और मांग पत्र लेकर प्राधिकरण कार्यालय पंहुचा। लेकिन सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के साथ बैठक के बाद किसान संतुष्ट और खुश होकर निकले। सीईओ ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जो भी उनकी जायज मांगें होगी उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। अरुणवीर सिंह को किसानों की समस्याओं को ऑन स्पॉट निस्तारित करने के लिए जाना जाता है। समस्या के निस्तारण में कोई परेशानी आती है तो सीईओ स्वयं सभी अड़चनों को दूर करने में लग जाते हैं।

यमुना प्राधिकरण के सभागार में बृहस्पतिवार को सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक हुई। किसानों की ओर से भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने मांग पत्र रखा और किसानों ने बिंदुवार अपनी बातों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। किसानों ने आबादी के भूखंड, वार्षिकी का बोनस, अतिरिक्त मुआवजा, आबादी शिफ्टिंग आदि से संबंधित कई बातें सीईओ के समक्ष रखे। इसके अलावा किसानों ने किसान भवन, सामुदायिक केंद्र, आईटीआई और ईएसआई अस्पताल की मांग की। यह भी मांग की कि पुराने स्वास्थ्य केंद्रों को दुरुस्त किया जाए।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने किसानों को बताया कि कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों के मरम्मत कराई जा रही है। इस काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की नीति किसानों के हित के लिए हैं और सरकार के प्रतिनिधि के रूप में वह किसानों की सभी जायज मांगों को पूरा करेंगे। सीईओ की बातों से संतुष्ट होकर किसान गये और उन्होंने प्रसन्नता जताई।
















