– वसुंधरा में लगा जन-चौपाल, 4 वार्ड के लोगों ने मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर के समक्ष रखी अपनी बात
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। वसुंधरा जोन में मेयर आशा शर्मा, म्युनिसिपल कमिश्रर महेंन्द्र सिंह तंवर द्वारा मंगलवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वसुंधरा वार्ड 61, वार्ड 54, वार्ड 74, वार्ड 36 के पार्षद जनप्रतिनिधि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी वह निवासियों ने अपनी समस्या रखी। पार्षद आशा भाटी द्वारा निगम के सहयोग की प्रशंसा करते हुए प्रकाश व्यवस्था की समस्या से म्युनिसिपल कमिश्रर को अवगत कराया। पार्षद अरविंद चौधरी ने भी निगम अधिकारियों की प्रशंसा की तथा निवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आरडब्लूए नरेश द्वारा साफ सफाई की समस्या रखी गई।
उन्होंने क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के डेली रूटीन में न आने की शिकायत की। कालोनियों मे कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की समस्या बताई गई। वसुंधरा सेक्टर 14 से अशोका सोसायटी की समस्या बताई गई। यहां के निवासी एमसी गौड द्वारा वसुंधरा में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी के विरोध में अपनी बात रखी गई। चौपाल में उपस्थित पार्षद मंजू त्यागी, पार्षद महेंद्र चौधरी के पुत्र आशीष चौधरी ने भी अपनी अपनी समस्या रखी। सभी की समस्याओं को सुनने के बाद महापौर द्वारा निवासियों के सहयोग का आभार में प्रसन्नता व्यक्त किया गया। नगर आयुक्त द्वारा शहर को साफ सुधरा बनाने के लिए लोगों को अपील की। मौके पर अधिकारियों को लोगों की समस्या को फारन निपटाने को कहा। उन्हारेंने बताया शीघ्र ही वेसट मैनेजमेंट द्वारा यूपी गेट पर प्लास्टिक द्वारा बनाया जाएगा। वसुंधरा जोन की जनता ने जन चौपाल की इस पहल पर महापौर व नगर आयुक्त का आभार जताया। ार्षद अरविंद चौधरी ने भरपूर प्रशंसा की आरडब्लूए से नरेश ने सफाई कर्मचारियों की समस्या रखीं।
कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की समस्या बताई।वसुंधरा सेक्टर-14 से अशोका सोसायटी की समस्या रखी गई। मेयर ने पार्षदों की समस्या सुनने के बाद निगम अधिकारियों का इनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। म्युनिसिपल कमिश्रर ने वेस्ट प्लास्टिक तथा प्लास्टिक मैनेजमेंट के तहत यूपी गेट पर भव्य गेट का निर्माण करने और सौंदर्यीकरण करने के लिए अवगत कराया।
चौैपाल के बाद म्युनिसिपल कमिश्नर पहुंचे गीतांजली वाटिका
जन चौपाल के बाद म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने स्थानीय पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू के साथ वसुंधरा कॉलोनी का निरीक्षण किया। वह गीतांजली वाटिका पहुंचे। कुछ सप्ताह पूर्व गीताजंलि अपार्टमेंट में लोगो ने अपने सोसाइटी के सामने वाली ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण किया था। कॉलोनी वासियों के इस कार्य से म्युनिसिपल कमिश्नर बेहद प्रभावित हुए।
म्युनिसिपल कमिश्नर के साथ मौजूद जलकल, निर्माण व प्रकाश विभाग के अधिकारियों ने भी लोगो से उनके संबंधित विभागों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पार्षद अरविंद चौधरी ने कहा कि मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर ने जन चौपाल लगाकर एक अच्छी पहल शुरू की गई है, इससे जनता नगर निगम से सीधे जुड़ेगी और उन्हें अपनी समस्या बताएगी। मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में स्वच्छ गाजिय़ाबाद , स्वस्थ गाजिय़ाबाद का संकल्प अवश्य पूरा होगा। इस मौके पर तपन भारती, डॉक्टर रविन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, सुमित चौधरी, भारत भूषण, नितिन त्यागी, राहुल शर्मा, विजय कुमार, सुशील गौतम, अजय रस्तोगी उपस्थित रहे।
















