बाढ़ पीडि़तों से राज्य मंत्री ने की मुलाकात, बांटी खाद्य सामाग्री

गाजियाबाद। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। करहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट से शिव चौक पर जाकर निरीक्षण किया। उसके पश्चात मोहन नगर स्थित करेहड़ा प्रारंभिक विद्यालय में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया एवं उन्हें राहत सामग्री भोजन फल वितरण किया। अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी कैंप में नहीं होनी चाहिए। भोजन संबंधित एवं डॉक्टरों की टीम से बात कर सभी से विधिवत जांच करने को भी आदेश दिए। इसके पत्पश्चात उन्होंने हिंडन नदी पर जाकर निरीक्षण किया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, एडीएम फाइनेंस विवेक श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, राज्य मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों को नदी के सुचारू रूप से प्रभाव करने के लिए निर्देशित किया।

जगह-जगह जो मिट्टी, पत्थरों एवं घास पेड़ उगे हैं। उसे हटाकर सुचारू रूप से करने के लिए निर्देशित किया। जल निगम गेस्ट हाउस में जाकर सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से हिंडन के जल स्तर के बारे में जाना और उनसे चर्चा की की कहां-कहां पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्हें कहा कि इसका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए जो जल सुचारू रूप से वह सके और चर्चा की आगे कभी ऐसी कोई बाढ़ की समस्या भविष्य में ना हो। फोन पर अपने जिले का हाल जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वार्ता की।

समस्या का हल को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इसका कारण अप्रत्याशित बारिश एवं बरसों से हिंडन नदी की सफाई ना होने का कारण बताया। जिसके चलते आज यह समस्या गाजियाबाद में उत्पन्न हुई है भविष्य में ऐसी कोई आपदा ना आए इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हिंडन की सफाई को लेकर अनुरोध किया। जल्द से जल्द नदी की सफाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी कोई आपदा शहर को झेलनी ना पड़े।