-निगम के कंट्रोल सेंटर से जुड़ेंगे अस्पतालों के भी कैमरे
गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत लगातार कैमरा इंटीग्रेशन का कार्य रफ्तार से चल रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में सेफ सिटी योजना को लेकर जागरूकता दिखाई दे रही है। शहर के अधिकांश अस्पतालों, चिकित्सालय, छोटे और बड़े मेडिकल क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, डायग्नोस्टिक सेंटर व अन्य के द्वारा भी अपने बाहर के कैमरे को निगम के सेंटर से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में होटल रेस्टोरेंट ढाबा को भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। सेफ सिटी योजना के अंतर्गत शहर वासियों को सुरक्षा देने के लिए कैमरा इंटीग्रेशन का कार्य जोरों से चल रहा है। शासन की इस योजना से जन-जन को लाभ प्राप्त होगा गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा रफ्तार से कार्य किया जा रहा है। लगभग 750 से अधिक कैमरा को निगम के आई ट्रिपल सी सेंटर से जोड़ दिया गया है।
मैक्स, संतोष, यशोदा व अन्य बड़े हॉस्पिटल नगर निगम की इस योजना में अपना सहयोग कर रहे हैं। अपने बाहर के कैमरे का नियम अनुसार कंट्रोल निगम को दिया गया है। नगर निगम सीमा अंतर्गत अन्य आने वाले अस्पतालों को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार जहां नगर निगम की टीम जन-जन को सिर्फ सिटी योजना के बारे में जागरूक कर रही है। वही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा भी निगम का सहयोग किया जा रहा है। शहर के सभी होटल रेस्टोरेंट ढाबा के सीसीटीवी कैमरा को भी जोड़ने के लिए बैठक की जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा जन सहयोग के बढ़ते कदम देखते हुए निगम की प्रभारी टीम को कार्य करने के लिए मोटिवेट किया गया।

















