गाजियाबाद। कौशांबी सेंट्रल पार्क में गुरुवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल के प्रयासों द्वारा सेंट्रल पार्क में फुटपाथ रिपेयर के कार्य का शुभारंभ समाजसेवी सुशील जैन द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा क्षेत्र में चल रहे निरंतर विकास कार्य के बारे में बताया गया और इस कार्य को करवाने के लिए महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का आभार प्रकट किया। पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने कहा पिछले कुछ समय से सेंट्रल पार्क के फुटपाथ की हालत जर्जर थी। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त समस्या को महापौर एवं नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया। जिसके चलते उक्त पार्क मेंं आज फुटपाथ रिपेयर का कार्य शुरु हो पाया है। कार्य पूरा होने के उपरांत क्षेत्र के लोग अब सुबह-शाम आसानी से अपने परिवार के साथ वॉक कर सकेंगे। इस दौरान सुधीश अग्रवाल, राकेश जाखोटिया, अनुराग वर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, रेनू मल्होत्रा, मीनू अग्रवाल, सुषमा वर्मा, केल सचदेवा, राजन मल्होत्रा, अशोक परमार, प्रदीप मेहता, कमल गुप्ता, नवीन चौधरी, प्रेम प्रकाश गोगिया, आलोक जैन, गौरव वर्मा, श्याम वैश्य, धीरेंद्र जैन, पवन गुप्ता, राजू पंजाबी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
















