लोगों की सुविधा के लिए निगम ने सड़कों पर शुरू किया रोड मार्किंग का कार्य

-कैट आई का कार्य के साथ साइनेज लगाने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर के कई मांगों का जीर्णोद्धार होने के साथ निगम के पांचों जोन में विकास कार्य तेजी से हो रहे है। आवागमन सरल और सुविधाजनक रहे इसके लिए नवनिर्मित सड़कों पर रोड मार्किंग तथा कैट आई का कार्य तेजी से शुरु कर दिया। स्टॉपर साइड पटरी और अन्य आवश्यक स्थान पर थर्मोप्लास्टिक पेट से रोड मार्किंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे रात में यात्रियों को किसी भी प्रकार का सामना न करना पड़े।

नगर आयुक्त द्वारा निर्माण विभाग को नई बनाई जा रही सड़कों पर तत्काल रोड मार्किंग के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही दिशा सूचक लगाने के लिए भी कहा गया है। जिससे रात्रि में सड़कों पर यात्रियों को चलने में समस्या ना आए। गुरुवार को वसुंधरा, वैशाली, विजय नगर, प्रताप विहार, राजेंद्र नगर, संजय नगर, लोहिया नगर और अन्य मुख्य मार्गों पर थर्मोप्लास्टिक पेट के माध्यम से रोड मार्किंग का कार्य पूरा किया गया। अन्य स्थानों पर भी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। जिसकी निगरानी खुद निर्माण विभाग के अवर अभियंता कर रहे है। शहर के विकास कार्यों में निर्माण विभाग की अहम भूमिका दिखाई दे रही है।