बसपा के पूर्व सांसद ने कहा देश में पहली बार 27 ओबीसी सांसदों को केंद्र में बनाया गया मंत्री, यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन। ओबीसी मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला, पटका, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, इसके लिए प्रदेश नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त करता हूं।

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा गाजियाबाद द्वारा खोड़ा स्थित एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला, पटका, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, इसके लिए प्रदेश नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त करता हूं।narendra-kashyap-bjp

उन्होंने कहा कि दायित्वों का बखूवी निर्वहन करने के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आगे कि आने वाला समय भी बहुत उत्तम है। सन 2022 में आगामी चुनाव में ओबीसी पिछड़ा मोर्चा जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां जनता को जागरूक कर और 2022 में पहले से भी ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधान सभा में भेजने का काम करेगा, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना साकार कर उनके हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि देश की आजादी के बाद प्रथम बार 27 ओबीसी सांसदों को केंद्र में मंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ है।narendra-kashyap-obc

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। इस विजस पर पार्टी कार्य कर रही है। वर्तमान में यदि कोई पार्टी पिछड़ी जातियों के लिए कार्य कर रही है तो वह सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने बताया कि पिछड़ी जातियों के लिए अनेकों योजनाएं भी प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में हरबीर मलिक, सुनील शर्मा, संजीव शर्मा, बब्बल यादव, सुरेंद्र त्यागी, पूनम कौशिक, लक्ष्मण रावत, राकेश गुप्ता, देवेंद्र गिरी, नागेंद्र चौहान, रामवीर यादव, अवधेश यादव, प्रमोद पाल, गोपी कश्यप, अरुण पाल, रॉबिन सांगवान व सौरभ जयसवाल आदि उपस्थित रहे।