पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने यमुना प्राधिकरण की योजनाओं की प्रगति को देखा

-यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखी यीडा के भविष्य की योजनाओं की झलक

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में यमुना प्राधिकरण का स्टॉल यहां आने वाले लोगों की प्राथमिकता में बना हुआ है। मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, अपैरल पार्क, फिल्म सिटी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। साथ ही भविष्य की योजनाओं की भी झलक दिखाई गई है। यमुना प्राधिकरण के स्टाल में शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी पहुंचे और इन परियोजनाओं की जानकारी हासिल की।

एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनैशनल ट्रेड फ़ेयर में यमुना प्राधिकरण द्वारा लगाये गये स्टॉल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र पहुँचे। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर कर स्वागत किया गया।

डॉ सिंह द्वारा प्राधिकरण की योजनाओं मेडिकल डिवाइसेज पार्क, टॉय पार्क, अपेरल पार्क की प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही प्राधिकरण द्वारा नयी प्रस्तावित योजनाओं सेमी कंडक्टर पार्क, आईटी व सॉफ़्टवेयर पार्क, फिनटेक सिटी, हेरिटेज सिटी, मिक्स्ड लैंड यूज़, एजुकेशन हब आदि के संबंध में जानकारी दी गयी। दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना की गयी।