श्याम पार्क एक्सटेंशन डी ब्लॉक के भगवान श्री परशुराम चौक का पूर्व पार्षद ने किया नामकरण

गाजियाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन डी ब्लॉक में डी 125 एवं डी 126 के बीच शनिवार को मुख्य मार्ग पर स्थित चौक का नाम भगवान श्री परशुराम चौक रखा गया। जिसका उद्घाटन कुसुम सिंह पूर्व पार्षद एवं एसपी सिंह द्वारा किया गया। जिसमें काफी संख्या में कॉलोनी के निवासी एवं महिलाओं ने भाग लिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग का नाम न होने के कारण इसकी कोई पहचान नहीं थी। मगर आज पूर्व पार्षद कुसुम सिंह के प्रयासों के चलते इसे नई पहचान मिली है। अब से यह चौक भगवान श्री परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा।

इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पूर्व पार्षद को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व पार्षद कुसुम सिंह एवं एसपी सिंह ने कहा डी 125 एवं डी 126 के बीच मुख्य मार्ग के नाम को लेकर पिछले काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। क्षेत्र के विकास को लेकर आगे भी प्रयास किए जाते रहेंगे। इस दौरान कल्पना अग्निहोत्री सुमन, मीनू यादव, सुरेश, ममता दुबे, शाकंभरी देवी, गायत्री शर्मा, सुधा शर्मा, सोनम चौधरी, वेद प्रकाश, गणेश शर्मा, दीपक कोहली, आर एस शर्मा, आर्यन शर्मा, राजेश शर्मा, बलजोर शर्मा, रमाकांत पांडे, रामजी झा, राजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, केके दुबे, आरएन शर्मा, तिलक राम पांडे आदि काफी लोग उपस्थित रहे।