पूर्व डिप्टी सीएम के काफिले पर हमला, फायरिंग

पंजाब में नामांकन प्रक्रिया के दौरान मचा बवाल

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर मंगलवार को अचानक हमला कर दिया गया। यह घटना जलालाबाद की है। कुछ नागरिकों ने बादल की गाड़ी में तोड़-फोड़ कर दी। इसके बाद अकाली-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मारपीट तक हो गई। इस बीच फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। हमले में शिरामणि अकाली दल (शिअद) के एक और कांग्रेस के 2 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दरम्यान यह बवाल मचा। बलाव के कारण नामांकन प्रक्रिया को रोकना पड़ गया। हमले में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित हैं। बवंडर के बाद हरकत में आई पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। नगर परिषद चुनाव के लिए जलालाबाद क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने निकले थे। इस दौरान शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे। तभी कुछ नागरिकों ने बादल के काफिले पर हमला कर दिया। इसके बाद अकाली दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। मौके का फायदा उठाकर हुड़दंगियों ने बादल की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा के बीच फायरिंग होने की भी सूचना मिली है। पुलिस-प्रशासन इस बावत अभी कोई जानकारी नहीं दी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। तनावपूर्ण हालात को देखकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोर्ट परिसर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। सुखबिर सिंह बादल पुलिस की सुरक्षा में हैं। पंजाब में नगर परिषद चुनाव के चलते सरकारी अमला जरूरी तैयारियों में जुटा है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। उधर, मौजूदा घटनाक्रम को देखकर सरकारी तंत्र और ज्यादा सतर्क हो गया है।