धमकी मामले में ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने थाने में दी शिकायत

-कार्रवाई की मांग को लेकर ब्रह्म समाज ने उठाई आवाज, दिया समर्थन

नई दिल्ली। समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र को मिली जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। तीन दिन पूर्व अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र को अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। अज्ञात नंबर से आए फोन और मैसेज में आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और फिर फोन पर जान से मारने की धमकी दी। दरअसल ब्रह्म समाज के कल्याण को लेकर देश-विदेश में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र पिछले कई दशकों से भ्रमण कर अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। उनके संघर्ष का नतीजा है कि देश के राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन हो पाया है और कई राज्यों में गठन पर विचार चल रहा है। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन को लेकर चल रही उनकी मुहिम से कहीं ना कहीं अब असामाजिक तत्व के लोगों अब हजम नही हो रहा है। व्यक्ति ने खुद को गोवा के ग्रामीण विकास मंत्री का बेटा बताया, साथ ही कहा कि ब्रह्म समाज के लिए जो आप देश-विदेश के दौरे कर रहे है। उसी यहीं रोक दें। नहीं तो इसका परिणाम बहुत बुरा साबित होगा। तरुण मिश्र को मिली धमकी के बाद से ही देश के सभी ब्राह्मणों में आक्रोश है।

विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को तरुण मिश्र ने दिल्ली के सीमापुरी थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विनय यादव ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि शिकायत पर जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान तरुण मिश्र को सुरक्षा देने की बात कहीं। जिस पर तरुण मिश्र ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा यह लड़ाई मेरे अकेले की नहीं है। यह लड़ाई पूरे ब्रह्म समाज की है। ब्राह्मण समाज का कल्याण हो सके, इसी उद्देश्य के साथ भारत देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन कराने के लिए दौरा किया जा रहा है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को हम अच्छा भविष्य दें सकें। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस मुहिम को सार्थक बनाने के लिए पूरा ब्रह्म समाज एकजुट हो रहा है। गौरतलब हो कि उन्होंने हाल ही में गोवा का दौरा किया था।