संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में आठवें स्थापना दिवस पर हल्द्वानी स्थित प्राचीन श्री राम मन्दिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया। सुंदरकांड पाठ में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान संस्था द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।
उदय भूमि संवाददाता
हलद्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में आठवें स्थापना दिवस पर हल्द्वानी स्थित प्राचीन श्री राम मन्दिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया। सुंदरकांड पाठ में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद प्रसद वितरण किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के स्थापना दिवस पर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू एवं मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है उस दिन से ही संस्था धर्महित, समाजहित और भारतहित में लगातार कार्य कर रही है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान हम सभी को सदैव इतनी शक्ति प्रदान करते रहें कि हम इसी तरह दृढ़ संकल्प, शक्ति, आस्था और निष्ठा के साथ काम करते रहें। हम सभी भारतीयों को एक साथ मिलकर काम करना होगा और भारत देश को जल्द से जल्द विश्व गुरु बनाने में योगदान देना होगा। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भगवान के आशीर्वाद से भविष्य में आगे और तेजी से धर्महित, समाजहित और भारतहित में कार्य करती रहेगी। लोकमंगल कार्य ही संस्था का उद्देश है।
संस्था के स्थापना दिवस पर हुए सुन्दरकाण्ड पाठ के आयोजन को लेकर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि धर्म हम सभी को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करता है। हम सभी को धर्म के आचरण का पालन करते हुए देशहित में सोचना चाहिये। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, लोकेश कुमार साहू, चिरौंजी लाल, नन्दकिशोर आर्या, बलराम हालदार, धर्मा कुमारी बिष्ट, मुकेश सरकार, विपिन चन्द पाण्डेय, आरपी सिंह, विनीत अग्रवाल, खेमराज साहू, मनीष साहू, योगिता बनोला, अलका टंडन, कमलेश आर्या, रोहतास प्रजापति, अमित आर्या, सूरज कुम्हार, रोहित देव, रितिक साहू, रिंकी गुप्ता, पूजा जोशी, पूर्णिमा रजवार, कल्पना रावत, सूरज मिस्त्री, एकता जायसवाल, प्रीति आर्या, शैफाली जायसवाल, कुसुम बोरा, प्रेमा बृजवासी, खुशबू जायसवाल, कल्पना भंडारी, पीयूष शर्मा, उमाकांत उपाध्याय, पंकज कुमार, ममता देवल, सीता साहू, दीपक कुमार, संदीप यादव, निखिल साहू, पूनम गुप्ता, पुलकित कुमार, युवराज गुप्ता, नन्दकिशोर आर्या, गोविन्द मिस्त्री, रेनू टंडन, चंपा त्रिपाठी, विजय गुप्ता, जानकी कश्यप, कोमल गर्ग, रेखा साहू, लक्ष्मी हालदार, निकिता साहू, ममता रावत, अंशिका साहू, अमित गोस्वामी, सुशील राय, अमन कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।