वेदा आयुर्वेदिक एंड पंचकर्म वैलनेस सेंटर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में डीएनए वेदा आयुर्वेदिक एंड पंचकर्म वैलनेस सेंटर द्वारा मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल द्वारा इस किया गया। हर महीने के दूसरे शनिवार को इस कैंप का निशुल्क आयोजन किया जाता है। मगर किन्हीं कारणों की वजह से शनिवार को शिविर का आयोजन नहीं हो सका। जिसके लिए मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर स्नेह लता एवं उनकी टीम द्वारा आयुर्वेदिक परामर्श नडी परामर्श द्वारा मरीजों की जांच प्राकृतिक तरीके से की जाती है।

जिसमें कुछ दवाइयां भी निशुल्क दी जाती हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस निशुल्क चिकित्सा केंद्र का लाभ लिया। पूर्व पार्षद डॉ  मनोज गोयल ने कहा जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते हैं, जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे, इसलिए संस्था द्वारा हर महीने के दुसरे शनिवार को फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र का हरेक व्यक्ति स्वस्थ रह सकें। इस मौके पर कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भार्गव, समाजसेवी जीडी शर्मा, पंडित राजेंद्र पांडे, राजेंद्र गोयल, श्यामवीर भदोरिया, सुधीर गुप्ता सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।