-समाजसेवी सुनील गांधी के आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ आयोजन
-भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ गूंजे गणपति बप्पा मोरयाà के जयकारे
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। अनंत चौदस के अवसर पर शनिवार को कौशांबी स्थित समाजसेवी सुनील गांधी के आवास पर स्थापित गणेश जी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन भक्ति और श्रद्धा के बीच सम्पन्न हुआ। यह अनुष्ठान पंडित राजेंद्र पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त विधियों के साथ संपन्न किया गया। मंत्रों की गूंज और भक्तिमय वातावरण में उपस्थित भक्तों ने गणपति बप्पा को अश्रुपूर्ण विदाई दी और अगले वर्ष पुन: आने का आह्वान किया। गणपति विसर्जन के इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
विशेष रूप से पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल, कौशांबी प्लॉट एरिया अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, आरती गांधी, सौरभ गांधी, प्रियंका गांधी, यश गांधी, नरेश मिगलानी, रीना मिगलानी, विभा गुप्ता, उर्मिला अरोड़ा, राजीव आनंद, अंजना आनंद, संजय गांधी, विजया गांधी, युगांष अग्रवाल, मिर्लानी अग्रवाल, राजन मल्होत्रा, डॉली मल्होत्रा, सुदीप यादव, रिया यादव, रजनी, सीमा बत्रा, नीता भार्गव, रिचा भार्गव, शैलजा अग्रवाल, आशा भूटानी, अंजना, अलका जैन, पवन मंडल और अन्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन स्थल को पुष्पों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। भक्तों ने सामूहिक आरती की और गणेश वंदना गाई।
महिलाएं और बच्चे पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। स्थानीय निवासियों ने गणपति उत्सव को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के समापन पर गणेश भगवान की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया। इस दौरान भक्तों ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। वातावरण भक्तिमय हो गया और लोग नम आंखों से बप्पा को विदा करते रहे।
















