घर-घर कलश स्थापना के साथ विराजे गणपति महाराज, पार्षद ने की पूजा अर्चना

गाजियाबद। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर का माहौल गणपति की भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि-विधान से पूजा अर्चना करके गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इससे पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल एवं निवर्तमान पार्षद डॉ मनोज गोयल ने वैशाली सेक्टर-1 कौशांबी डी ब्लॉक कौशांबी सेंटर पार्क मंदिर में पूजा अर्चना की। लगे पंडालों में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। इनकी भव्यता देखते ही बनती है। शाम के समय आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा गणपति भगवान रिद्धि सिद्धि के दाता है। इसलिए उन्हें शुभ लग्न में स्थापित करना ही मनुष्य के लिए मंगलमय और सुख शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर पर पंकज शर्मा, प्रवीण शर्मा, बच्ची राम जगदीश्वरी, अरविंद शर्मा, मीनू शर्मा, पंडित अनिल शर्मा, समाजसेवी सुनील गांधी, आशीष गौड़, राजन मल्होत्रा, संजय गांधी, राजीव आनंद, एसएस हरी, नरेश मिगलानी, देवेंद्र भार्गव, सौरभ, युगांत, रघु मंडल, राजीव मल्होत्रा, दीपक गुप्ता, गुलशन सादाना, राजेंद्र गोयल, सीएस गुप्ता, आर.बी यादव, रवि गुप्ता, अमित, आरती गांधी, विजय गांधी, रेखा मल्होत्रा, नीति गोंड़, रीना मिगलानी, यूसरा नजीब, विजय, आंजना मनाली, प्रियंका सहित क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।