स्वच्छता सर्वेक्षण में रोड़ा बन सकता है शहर का कूड़ा पांचवें दिन भी गाजियाबाद में नहीं हुआ कूड़े का उठान

BJP पार्षद सचिन डागर ने ट्रैक्टर ट्राली लेकर क्षेत्र से खुद कूड़ा उठाया। पार्षद सचिन डागर का कहना है कि महापौर सुनीता दयाल एवं निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने मैसर्स जीरोन इंजीनियरिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। मगर शहर के कूड़ा उठान एवं कूड़े का निस्तारण कैसे होगा, इसके बारे में कुछ भी नहीं सोचा। अगर आप कूड़ा उठाने वाली कंपनी के खिलाफ एफआई करांएगे तो वह कूड़ा क्यों उठाएगी। डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डलना बंद हो गया है। जबकि नगर निगम को जमीन भी कूड़ा डालने के लिए नहीं मिल पा रही है। इन सबके बीच क्षेत्र की जनता कूड़ा कहां पर डालें, यह समस्या नगर निगम के सभी वार्ड की है। -भाजपा पार्षद ने ट्रैक्टर ट्राली लेकर खुद उठाया क्षेत्र से कूड़ा

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम द्वारा की गई तैयारियों पर शहर का कूड़ा रोड़ा बनता नजर आ रहा है। नगर निगम के मोरटा स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डलना बंद होने के बाद शहर में कूड़ा उठान भी पिछले करीब पांच दिन से बंद है। कूड़ा नहीं उठने की वजह से जहां सड़कों पर कूड़े के ढेर लगना शुरू हो गए है। वहीं, लोगों का आक्रोश भी नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।

बुधवार को नगर निगम के वार्ड-60 श्यामपार्क मेन साहिबाबाद क्षेत्र के भाजपा पार्षद सचिन डागर ने लोगों के घरों से पिछले कई दिन से कूड़ा नहीं उठने की वजह से खुद ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर लोगों के घरों से कूड़ा एकत्रित किया। BJP पार्षद सचिन डागर का कहना है कि महापौर सुनीता दयाल एवं निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने मैसर्स जीरोन इंजीनियरिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। मगर शहर के कूड़ा उठान एवं कूड़े का निस्तारण कैसे होगा, इसके बारे में कुछ भी नहीं सोचा। अगर आप कूड़ा उठाने वाली कंपनी के खिलाफ एफआई करांएगे तो वह कूड़ा क्यों उठाएगी। डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डलना बंद हो गया है। जबकि नगर निगम को जमीन भी कूड़ा डालने के लिए नहीं मिल पा रही है। इन सबके बीच क्षेत्र की जनता कूड़ा कहां पर डालें, यह समस्या नगर निगम के सभी वार्ड की है।

बुधवार को वार्ड-60 के भाजपा पार्षद सचिन डागर ने स्वयं ही ट्रैक्टर चलाकर ट्रॉली में अपने वार्ड क्षेत्र के लोगों के घरों से स्वयं ही कूड़ा एकत्रित किया। पार्षद सचिन डागर ने बताया कि वार्ड-60 क्षेत्र अंतर्गत श्याम पार्क मेन, इंदिरापुरी, बाबू कॉलोनी, मोहिनी गार्डन, रामपार्क, राजीव कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, बालाजी, गिरधर एन्क्लेव, पाइप मार्केट आदि कॉलोनी क्षेत्र में आती है। इनमें पिछले एक सप्ताह से नगर निगम की कूड़ा गाडि़य़ों द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों के धरने-प्रदर्शन से पहले ही खुद ही टै्रक्टर-ट्रॉली में घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के बाद इसे नगर निगम के एमफोरयू कूड़ाघर में डाला गया।

कूड़ा उठाने वाली कूड़ा गाडिय़ों के क्षेत्र में न पहुंंचने की वजह से लोगों के घरों और सड़कों पर कूड़ा फैला हुआ हैं। ऐसा ही शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कूड़े का उठान नहीं होने की वजह से कूड़ृे के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम के अधिकारी पिछले चार दिन से मोरटा स्थित डंपिंग ग्राउंड में फिर से कूड़ा डालने को लेकर कंपनी के प्रबंधक से बात कर रहे है। मगर मोरटा में जिस किसान की जमीन ली गई है। वह जमीन का रेंट अधिक मांग रहा है। इस वजह से न तो शहर से कूड़े का उठान हो पा रहा है और न ही कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंच पा रहा है।