गाजियाबाद। विजयनगर में मिस्टर लल्ली क्लासिक बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिसमे पूरे उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली एनसीआर के खिलाडिय़ो के प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। बॉडी बिल्डर प्रदर्शन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रदर्शन करने के लिए युवाओं ने अपनी बॉडी को महीनों पहलों से तैयार किया। बॉडी बिल्डर की खासियत यह रही कि उनका शरीर पूरी तरह से व्यवस्थित दिखाई दिया। उनके पेट अंदर और सीना बाहर नजर आया। एक बार फिर गौरव गौतम पुत्र ओंकार सिंह पहलवान ने अपनी काबिलियत का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेन्स फिजिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव गौतम का मिस्टर इंडिया में सिलेक्शन हुआ। जोकि 12 मार्च को मध्यप्रदेश के भोपाल में होगा। इससे पूर्व भी नार्थ इंडिया प्रतियोगिता में गौरव गौतम प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
गौरव गौतम की इस काबिलियत को देखकर युवाओं में भी अब भी बॉडी बिल्डर बनने का क्रेज दिखाई दे रहा हैं। जिस तरह से गौरव गौतम अपनी काबिलियत से प्रथम स्थान हासिल कर रहे हैं, उससे परिवार के साथ गाजियाबाद का भी नाम रौशन हो रहा हैं। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सभी बॉडी बिल्डर मंच पर रंग बिरंगी रोशनी में देशभक्ति एवं स्वच्छता की थीम पर तैयार किए गए गीतों पर अपनी मांसपेशियों एवं अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया।
गौरव गौतम को कई प्रतिदंद्वियों से टक्कर मिली, मगर कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बूते वह प्रथम आने में कामयाब रहे। इस सफलता के बाद उन्हें खूब बधाई भी मिल रही है। गौरव गौतम ने अपनी बॉडी का राज बताते हुए कहा कि अच्छी बॉडी के लिए यह हिसाब लगाना भी जरूरी है कि क्या खाना है और कितना खाना है।
खाने-पीने की तमाम चीजे हैं, किसमें कितना प्रोटीन, फैट वगैरह हैं, यह जानकारी आपको और जुटानी होगी और आप एक अच्छा डाइट चार्ट बना पाएंगे। आप सबकुछ सही कर रहे हैं, लेकिन डाइट सही नहीं ले रहे तो नतीजा व्यर्थ ही रहेगा। प्रोटीन मसल्स बनाता है और उन्हें बरकरार रखता है। इसे पचाने में एनर्जी खर्च भी होती है और इससे एनर्जी मिलती भी है। इसकी मात्रा तय करने का भी सीधा गणित है, जिम जाने वालों को प्रति किलो वजन के हिसाब से एक से दो ग्राम के बीच प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन और फैट के मुकाबले यह बहुत जल्दी ग्लूकोज में बदल जाता है। भारतीयों के भोजन दाल, चावल, रोटी, सब्जी में कार्बोहाइड्रेट की ठीक-ठाक मात्रा मौजूद होती है। नशे के सेवन से आज की युवा पीढ़ी को दूर रहने की जरुरत है। तभी हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकतें है।
















