पहले आओ-पहले पाओ योजना से भर रहा जीडीए का खजाना

-संजयपुरी योजना के ईडब्ल्यूएस में 15 आवंटियों को सौंपे फ्लैट के आवंटन पत्र
-भवनों की बिक्री के बाद जीडीए को हुई करीब 30 करोड़ रुपए की आय

गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण (जीडीए) संपत्तियों की पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत धड़ाधड़ बिक्री हुई है। इसमे आंवटियों ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट खरीदने को आगे आए। पहले आओ पहले पाओ योजना से खरीदारों के साथ प्राधिकरण के लिए आय के साधन खुले हैं। जीडीए की इस स्क्रीम से जहां आंवटियों को उन्हें अपना घर लेने का मौका मिल रहा है तो वहीं लोन की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही मौके पर आवंटियों को आवंटन पत्र भी दिया जा रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर रविवार को जीडीए अधिकारियों व कर्मचारियों ने मोदीनगर की संजयपुरी योजना के लिए मोदीनगर में कैंप का आयोजन किया। कैंप में जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने संजयपुरी योजना के ईडब्ल्यूएस फ्लैट के 15 आवंटियों को मौके पर आवंटन पत्र सौंपे।

फ्लैट के आवंटन पत्र मिलने से आवंटियों के चेहरे खिल उठे। शिविर में सैकड़ों की संख्या में इच्छुक लोगों ने आकर फ्लैटों के बारे में जानकारी भी की गई। शिविर में जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह, ओएसडी एवं प्रभारी संपत्ति गुंजा सिंह, प्रभारी चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार, विधि अधिकारी शशि भूषण राय, सहायक अभियंता आसिफ हुसैन एवं संपत्ति अनुभाग के पटल सहायक, लेखा अनुभाग एवं कंप्यूटर अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं, कैंप में पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी आवंटियों को लोन देने के लिए मौके पर उपस्थित रहे। जीडीए सचिव ने बताया कि मोदीनगर संजयपुरी योजना में कुल 48 ईडब्ल्यूएस फ्लैट रिक्त थे। पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत कुल 48 फ्लैट बिक गए हैं। जिसमें जीडीए को 3 करोड़ रुपए की आय हुई है।

कैंप में मौके पर आवंटी बेटा अंकित कुमार व मां रामबीरी देवी पत्नी चंद्रपाल सिंह, मानसी कुमारी पत्नी समयवीर सिंह, पंकज कुमार शर्मा पुत्र ब्रहम शंकर शर्मा, सुशील कुमार पुत्र स्वर्गीय नत्थू सिंह, अमित अग्रवाल पुत्र रतनलाल, जितेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जनम सिंह, रूचि पत्नी सूरज कुमार, देव कुमार तनेजा पुत्र स्वर्गीय गोपाल चंद,राजकुमार पुत्र लीलू, बिजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जनम सिंह, सुनील कुमार और अंकित कुमार पुत्र स्वर्गीय नत्थू सिंह को मौके पर आवंटित फ्लैट के आवंटन पत्र सौंपे गए। जीडीए सचिव ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में अब तक 42 फ्लैट बिक चुके हैं। इससे जीडीए को कुल 10 करोड़ रुपए की आय हुई है। इसी प्रकार मालीवाड़ा स्थित चंद्रशिला अपार्टमेंट में कुल 28 फ्लैट खाली थे।

यह सभी 28 फ्लैट बिक गए। इन फ्लैट की बिक्री होने पर इससे जीडीए को 14 करोड़ रुपए की आय हुई है। इंद्रप्रस्थ योजना में योजना के तहत अब तक कुल 9 फ्लैट बिके है, इससे जीडीए को लगभग 2.50 करोड़ रुपए की आय हुई है। जीडीए द्वारा पहले आओ, पहले पाओ 8 अगस्त से शुरू की गई। योजना के तहत अगस्त से लेकर एक सितंबर तक कुल 127 भवनों की बिक्री हो चुकी हैं। इन सभी भवनों की बिक्री होने के बाद जीडीए को करीब 30 करोड़ रुपए की आय हो चुकी है। जीडीए द्वारा इन भवनों को पुरानी दरों पर ही बेचा जा रहा है। ऐसे में आवेदक जीडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर फ्लैट खरीद सकते हैं।